स्कूल चलो अभियान परिणाम अच्छे - सीएम योगी सीएम योगी ने कहा कि, 1.91 करोड़ परिषदीय स्कूलों के बच्चों को डीबीटी से पैसा ट्रांसफर कर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का अभियान शुरू हुआ। स्कूल चलो अभियान के अच्छे परिणाम आए हैं। अभियान की सफलता से 1.91 करोड़ नामांकन हुआ है। कोरोना से हमारा जनजीवन प्रभावित हुआ है। कोरोना से हमारी बेसिक शिक्षा भी सबसे अधिक प्रभावित हुई है। सरकार ने प्रयास कर ऑनलाइन और दूरदर्शन के जरिये शिक्षा की व्यवस्था की।
सरकारी स्कूलों का बदला माहौल सीएम योगी ने कहा कि, वर्ष 2017 से पहले स्कूलों की स्थिति अच्छी नहीं थी। स्कूलों में कहीं शिक्षक थे तो छात्र नहीं थे। कहीं भवन नही थे। अभिभावक बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते थे पर अब बेसिक शिक्षा को विश्वास का प्रतीक बनाया गया है। पांच साल में विद्यार्थियों की संख्या 1.34 करोड़ से बढ़कर 1.91 करोड़ हो गई है। पहले 60 फीसदी विद्यार्थी नंगे पैर स्कूल जाते थे पर अब वो बच्चे भी कॉन्वेंट स्कूल की तर्ज पर स्थापित परिषदीय स्कूल में जा रहे है।
शिक्षकों पर बड़ी जिम्मेदारी सीएम योगी ने कहा कि, शिक्षकों पर बड़ी जिम्मेदारी है। बच्चों का माता-पिता के बाद सबसे अधिक संवाद शिक्षक से ही होता है। बच्चों की बेसिक शिक्षा की जिम्मेदारी के वाहक शिक्षक हैं। आज का समय तकनीक का समय है। तकनीक के साथ भावनात्मक जुड़ाव रखना होगा। तकनीक से परहेज नहीं करना है।