scriptकिसानों का विकास होगा तभी देश का विकास :सीएम योगी | Patrika News
लखनऊ

किसानों का विकास होगा तभी देश का विकास :सीएम योगी

6 Photos
6 years ago
1/6

देश की खुशहाली का रास्ता किसान है। उन्होंने कहा कि चार जगहों पर कार्यशाला करवाई जाएगी। पहली कार्यशाला लखनऊ में की गई। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ मनरेगा अभिशरण कार्यशाला में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। वहीं ग्राम विकास मंत्री डॉ महेंद्र सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। ये कार्यशाला देश के 8 राज्यों में आयोजित हुई। जागरूकता की है कमी

2/6

सीएम योगी ने कहा कि मनरेगा में संसोधन करके किसानों की आय दोगनी करने का महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। कहा कि आज इस कार्यशाला में जो सुझाव आएंगे, इस पर भारत सरकार देखेगी की कैसे महत्वपूर्व कदम उठा। शासन की मंशा होती है कि कैसे लोगों को लाभ पहुंचाए। तमाम योजनाएं होने के बाद भी किसान परेशान होता है। इसके पीछे जागरूकता की कमी है। उन्होंने कहा कि पहले योजनाएं चलीं लेकिन इसका लाभ नहीं मिलता था। मनरेगा की राशि से हम बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।

3/6

उन्होंने कहा कि 2016 में पीएम आवास बहुत कम बन पाए और जब हमारी सरकार आई तो 8 लाख 85 हजार लोगों को आवास दिया गया। साथ ही मनरेगा के तहत लोगों को 12 हजार शौचालय राशि दी गई। 1 लाख 20 हजार पीएम योजना के तहत दिए गए। जहां जागरूकता नहीं थी

4/6

वहां इसका लाभ लोगों को नहीं मिल सका। शासन ने रुचि दिखाई तो इसका लाभ मिला।

5/6

उन्होंने कहा कि सरकार ने एतिहासिक कदम उठाये। किसी ने किसानों की आय दोगुनी करने की नहीं सोची। 260 योजनाएं ऐसी हैं, जिन्हें मनरेगा के अंतर्गत किया जा सकता है

6/6

इनमें 193 सामुदायिक हैं और 67 योजनाओं को व्यक्तिगत रूप से मनरेगा से जोड़कर किसानों को लाभान्वित किया जा सकता है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.