आचार संहिता से पहले थोक में बांटे आयोगों के अध्यक्ष और सदस्य पद
रूठों को भी दिया महत्वपूर्ण पदभार। राजू श्रीवास्तव को फिल्म परिषद् का अध्यक्ष की जिम्मेदारी।

लखनऊ. लोकसभा चुनाव में छिटक रहे पुराने कार्यकर्ताओं और नाराज सहयोगी दलों को संभालने के लिए आचार संहिता के ठीक पहले यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आनन-फानन में दो दर्जन से ज्यादा लोगों को आयोगों, निगमों का अध्यक्ष और सदस्य बना दिया। इसी के साथ नाराज सहयोगियों को पुचकारने की भी कोशिश की है।
अपना दल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नजदीकियों को भी महत्वपूर्ण आयोगों के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। अपना दल के खास व्यक्ति को आवास विकास परिषद और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर को खुश करने के लिए उनके बेटे अरिविन्द राजभर को लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष पद से नवाजा गया। राज्य सरकार ने आनन-फानन में इस सूची को इसलिए जारी किया क्यों कि अगर चुनाव की अधिसूचना लग जाती तो सरकार इन सब की नियुक्ति कम से कम दो महीने के लिए नहीं कर सकती। उसके बाद चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद ही इन पदों पर नियुक्तियां संभव थीं। पर लोकसभा चुनाव में अपने नाराज कार्यकर्ताओं को खुश करना और खफा चल रहे अपना दल और राजभर को भी मनाना था। ऐसी स्थिति में सरकार ने रविवार दोपहर को यह सूची जारी की।
किसे कहां मिली जिम्मेदारी
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद में सुदामा राजभर (गाजीपुर) एवं अजय प्रताप सिंह (कानपुर) को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड में महेश प्रजापति (प्रयागराज) एवं ओम प्रकाश कटियार (फर्रूखाबाद) को सदस्य के तौर पर नामित किया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज में डॉ. किशन वीर सिंह शाक्य (कासगंज) तथा से. नि. शिक्षा निदेशक डॉ. अवध नरेश शर्मा को सदस्य, उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग, प्रयागराज में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के डॉ. आरएन त्रिपाठी सदस्य नामित किए गए हैं। हिन्दुस्तानी अकादमी, प्रयागराज की सामान्य परिषद के सदस्य के तौर पर एमपी सिंह (सुल्तानपुर), शैलतन्या श्रीवास्तव (प्रयागराज), डॉ. दीप सौरभ (बिजनौर), डॉ. वकुल रस्तोगी (मेरठ), नागरदास मिश्रा (बस्ती), डॉ. हृदय नारायण अवस्थी (औरैया), डॉ. रामजी मिश्र (प्रयागराज), राजबहादुर सिंह (आगरा), अनिरुद्ध गोयल (मेरठ), किरन श्रीवास्तव (लखनऊ) को नामित किया गया है। अकादमी की कार्यसमिति के सदस्य के रूप में विजय त्रिपाठी (लखनऊ) एवं डॉ. आभा द्विवेदी (कानपुर) नामित किए गए हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य एकीकरण परिषद के सदस्य के रूप में रमाकान्त पटेल (मिर्जापुर), सुनील अर्कवंशी (हरदोई) तथा राधिका पटेल (सुल्तानपुर) को, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में जयेन्द्र प्रताप सिंह राठौर (शाहजहांपुर) को अंशकालिक अध्यक्ष तथा राजेन्द्र प्रसाद पाल (प्रतापगढ़) एवं भिखारी प्रजापति (गोरखपुर) को सदस्य के तौर पर नामित किया गया हे।
उन्होंने बताया कि राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में सुरेन्द्र नाथ वाल्मीकि (शाहजहांपुर) को अध्यक्ष, मुन्ना सिंह धानुक (लखनऊ) एवं लाल बाबू बाल्मीकि (कुशीनगर) को उपाध्यक्ष तथा कमल वाल्मीकि (आगरा), मनोज वाल्मीकि (हापुड़), छाया देवी (प्रयागराज), श्यामलाल वाल्मीकि (लखनऊ) को सदस्य नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य युवा कल्याण परिषद में डॉ. विभ्राट चन्द्र कौशिक (कुशीनगर) को उपाध्यक्ष, इसी प्रकार, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद में राम लखन पटेल (प्रयागराज) तथा अश्विनी त्रिपाठी (गोरखपुर) को भी उपाध्यक्ष नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम में राणा अजीत प्रताप सिंह (सुल्तानपुर) को अध्यक्ष तथा राजेश्वर सिंह (कुशीनगर) को उपाध्यक्ष के तौर पर नामित किया गया है। लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान में नवाब सिंह नागर (गौतमबुद्धनगर) को अध्यक्ष एवं नीरज शाही (देवरिया) को उपाध्यक्ष नामित किया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड में डॉ. बीएन सिंह (लखनऊ) को अध्यक्ष तथा डॉ. रमाशंकर मिश्रा (अम्बेडकर नगर), डॉ. राजेन्द्र सिंह (मेरठ), डॉ. पार्थ सारथी शर्मा (आगरा), डॉ. जेएन रघुवंशी (वाराणसी), डॉ. शिव प्रसाद त्रिपाठी (फतेहपुर) तथा डॉ. श्याम नारायण (आजमगढ़) को सदस्य नामित किया गया है। फिल्म विकास परिषद में राजू श्रीवास्तव (कानपुर) को अध्यक्ष तथा तरुण राठी (अमरोहा) को सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
पूर्वांचल विकास बोर्ड में नरेन्द्र सिंह (आजमगढ़) एवं दया शंकर मिश्र 'दयालुÓ (वाराणसी) को उपाध्यक्ष तथा जय प्रकाश निषाद (गोरखपुर), विजय शंकर यादव (गोरखपुर), परदेशी रविदास (महराजगंज), अरविन्द बौद्ध (पटेल) (बस्ती), जितेन्द्र पाण्डेय (गाजीपुर), विजय विक्रम सिंह (अमेठी), राजकुमार शाही (देवरिया), ओम प्रकाश गोयल (सोनभद्र), अमरपाल मौर्य (प्रतापगढ़), केपी श्रीवास्तव (प्रयागराज) एवं अशोक चैधरी (प्रयागराज) को सदस्य के तौर पर नामित किया गया है।
उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम में रमाकान्त निषाद (गोरखपुर) को अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लि., कानपुर में अरविन्द राजभर (बलिया) को अध्यक्ष तथा राकेश गर्ग (आगरा) को उपाध्यक्ष के तौर पर नामित किया गया है।
उत्तर प्रदेश गौ-सेवा आयोग में प्रो. श्याम नन्दन (फिरोजाबाद) को अध्यक्ष तथा जसवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह (कुशीनगर) को उपाध्यक्ष नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार) में कैप्टन विकास गुप्त (गौतमबुद्ध नगर) को अध्यक्ष के तौर पर नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था में सुश्री रेखा वर्मा (वाराणसी) को अध्यक्ष नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश स्टेट एग्रो इण्डस्ट्रियल कारपोरेशन में जगदीश मिश्रा उर्फ बाल्टी बाबा को अध्यक्ष नामित किया गया है।
अब पाइए अपने शहर ( Lucknow News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज