script

शशि कपूर के निधन की खबर से सीएम योगी और राहुल गांधी हुए भावुक, जानिए क्या कहा

locationलखनऊPublished: Dec 05, 2017 06:40:13 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

अमेठी से सांसद राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ भी शशि कपूर के निधन से बेहद दुखी है।

Yogi Rahul

Yogi Rahul

लखनऊ. भारतीय सिनेमा के सदाबहार अभिनेता शशि कपूर के निधन से न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि उनके फैंस से लेकर राजनीति की दुनिया के भी लोग उदास हैं। सोशल मीडिया पर तो उनके लिए दुख भरे संदेशों की जैसे बाढ़ सी आ गई है। वहीं अमेठी से सांसद राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ भी शशि कपूर के निधन से बेहद दुखी हैं और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शोक प्रकट किया है।
सीएम योगी ने किया ट्वीट-

सीएम योगी ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि ”पद्म भूषण विजेता और अभिनेता शशि कपूर को स‍िनेमा, थ‍ियेटर और अभ‍िनय के क्षेत्र में दुन‍िया भर में द‍िए गए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।”
राहुल ने कहा शशि कपूर हमेशा हमारे दिल में रहेंगे-

वहीं अमेठी से सांसद व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “एक लेजेंड अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। शशि कपूर हमेशा हमारे दिल में रहेंगे। मेरी संवेदनाएं उनके प्रियजनों और उनके सभी प्रशंसकों के साथ हैं।”
राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार-

काफी समय से बीमार चल रहे लेजेंडरी अभिनेता शशि कपूर का सोमवार शाम मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में निधन हो गया था। मंगलवार को मुंबई सांताक्रूज हिंदू श्मसान में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके शव को तिरंगे में लपेट कर लाया गया और पुलिस ने उन्हें तीन बंदूक की सलामी दी। शशि कपूर जन्म 18 मार्च 1938 को हुआ था और उनका असल नाम बलबीर राज कपूर था। शशि ने कुल 160 फिल्मों में काम किया था जिनमें 12 अंग्रेजी फिल्में भी शामिल थीं।
इन फिल्मों के लिए मशहूर है शशि-

‘चोरी मेरा काम’, ‘फांसी’, ‘शंकर दादा’, ‘दीवार’, ‘त्रिशूल’, ‘मुकद्दर’, ‘पाखंडी’, ‘कभी-कभी’ और ‘जब जब फूल खिले’ जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय निभा चुके हैं शशि।

ट्रेंडिंग वीडियो