महंगाई बढ़ने पर बहाने बना रही भाजपा सरकार – प्रियंका गांधी
लखनऊ. उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि महंगाई बढ़ने पर भाजपा सरकार कई तरह के बहाने बना रही है। सर्दी के कारण दाम बढ़े, महंगाई बढ़ना पिछली सरकारों का दोष है। लोग कम यात्रा कर रहे हैं इसलिए टिकट के दाम बढ़े और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भाजपा सरकार का नियंत्रण नहीं है। भाजपा आमजन की परेशानी को दरकिनार कर दिया है और इस बार बहाने बनाने में लगी हुई है।
बेटियों से अन्याय की सभी हदें पार कर चुका “बीजेपी का जंगलराज” – सपा
लखनऊ. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि संभल में दुष्कर्म पीड़िता की लगातार मिल रही धमकी और न्याय न मिलने के चलते खुदकुशी अत्यंत दुखद! बेटियों से अन्याय, अत्याचार की सभी हदें पार कर चुका “BJP का जंगलराज”। झूठे दावे करने में व्यस्त सीएम, अपराधियों से निरंतर प्रताड़ित “आधी आबादी”। कठोरतम कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय देने की सरकार से मांग है।