scriptगुरुनानक देव में साहस था बाबर को झाबर कहने का: सीएम योगी | CM yogi speaks on guru nanak prakashutsav in lucknow | Patrika News

गुरुनानक देव में साहस था बाबर को झाबर कहने का: सीएम योगी

locationलखनऊPublished: Nov 23, 2018 03:25:44 pm

Submitted by:

Prashant Srivastava

गुरुनानक देव में साहस था बाबर को झाबर कहने का: सीएम योगी

ff

gg

लखनऊ. गुरुनानक प्रकाशोत्सव के मौके पर राजधानी लखनऊ स्थित डीएवी कॉलेज के एक समारोह में सीएम योगी ने कहा कि केवल गुरुनानक देव में बाबर को झाबर कहने की हिम्मत थी। उन्होंने सिखों के संत गुरु नानक देव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु नानक की वाणी में लोक कल्याण के भाव छुपे हैं। यह भाव आज 550 वर्ष के बाद में उनके विचार में दिखाई पड़ रहे हैं। उन्होंने लोक कल्याण के लिए अपने सत्संग और प्रवचन दिए और अनेक यात्राएं की। एशिया और यूरोप के एक बड़े भूभाग को कीर्तन और यात्राओं के माध्यम से कृतार्थ किया। 50वां वर्ष पहले गुरु नानक साहब ने अवतार लिया, आप सबके जीवन में तमाम खुशियां हैं, मानवता के कल्याण के लिए उन्होंने अवतार लिया था।
डीएवी कॉलेज मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम योगी बोले कि एशिया और उसके आसपास के बड़े भूभाग पर गुरू नानक देव ने अपने कीर्तन के माध्यम से लाखों लोगों को सदाचार का पाठ पढ़ाया। उस दौर में भी वह सीधा बोलते थे और बाबर को जाबर कहने की चेष्टा सिर्फ नानक देव ही कर सकते थे।उन्होंने कहा कि सिख धर्म की रक्षा में गुरुनानक देव की उनकी भूमिका को नकारा नही जा सकता। खालसा पंथ की ही कृपा है कि लंगर में जाति धर्म से ऊपर उठ कर सेवा की जाती है। आजाद भारत के बाद पंजाब ने विश्व को कृषि की आत्मनिर्भरता के बारे में बताया। गुरु नानक देव सहित सभी गुरुओं के कार्यस्थल का कॉरिडोर बनाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय को भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काफी सराहा और उनका आभार जताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार भी उनके ऐसे प्रस्ताव पर विचार करेगी।
योगी जैसा सीएम नहीं देखा: राज्यपाल

यूपी के राज्यपाल रामनाईक ने प्रकाश उत्सव में कहा कि मैंने अपने कार्यकाल में बहुत से मुख्यमंत्री देखे हैं लेकिन योगी आदित्यनाथ जैसा मुख्यमंत्री नहीं देखा है।राज्यपाल रामनाईक प्रकाश उत्सव में बोल रहे थे। आज प्रकाश उत्सव में शामिल होने के लिए राज्यपाल रामनाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक साथ गुरुद्वारा पहुंचे।उत्सव में उनके साथ लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया भी मौजूद रहीं। राज्यपाल राम नाईक के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव में उनको नमन किया। लखनऊ में डीएवी कॉलेज के मैदान में समारोह आयोजित किया गया था। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिखों के महान संत गुरु नानक देव के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो कहा वह सही है लेकिन मैंने ही मुख्यमंत्री को नियुक्त किया है। मेरी उम्र 84 साल हो गई है। पहली बार प्रदेश को ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जो अब तक सबसे अलग है। योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की दीपावली मनाने का कार्य किया है। प्रकाश पर्व के बारे मे जो कुछ कहा वह भी जुदा बात है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव ने देश को समानता का संदेश दिया था। इस अवसर पर लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया के साथ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो