scriptभ्रष्टाचार पर सीएम योगी सख्त, सात अफसरों को दी अनिवार्य सेवानिवृत्ति, कई और पर हो सकती है कार्रवाई | CM Yogi suspended 7 officers from service | Patrika News

भ्रष्टाचार पर सीएम योगी सख्त, सात अफसरों को दी अनिवार्य सेवानिवृत्ति, कई और पर हो सकती है कार्रवाई

locationलखनऊPublished: Nov 07, 2019 02:33:43 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

करप्शन और काम में लापरवाही पर सीएम योगी का रूख बेहद सख्त है

सुबह सीएम योगी ने जारी की सूची, 7 अफसरों को किया सेवा से बर्खास्त, व अन्य के खिलाफ तैयार हुई नई सूची

सुबह सीएम योगी ने जारी की सूची, 7 अफसरों को किया सेवा से बर्खास्त, व अन्य के खिलाफ तैयार हुई नई सूची

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। करप्शन और काम में लापरवाही पर सीएम योगी का रूख बेहद सख्त है। इसके तहत कड़ा एक्शन लेते हुए सीएम योगी ने सात पीपीएस pps अफसरों को सेवा से बर्खास्त कर दिया व 7 अफसरों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है। वहीं अन्य अधिकारियों की सूची भी जारी करने की आदेश दिए है। 24 अधिकारियों के लिस्ट सीएम योगी के पास पहुंच गई है।
इन 7 अफसरों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति प्रदान की गई

-आगरा पीएसी के सहायक सेनानायक अरुण कुमार
-फैजाबाद पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार राना
-आगरा पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र सिंह राना
-झांसी सहायक सेनानायक रतन कुमार यादव
-सीतापुर सहायक सेनानायक तेजवीर सिंह यादव
-गोंडा सहायक सेनानायक तनवीर अहमद खान
-मुरादाबाद मंडल अधिकारी संतोष कुमार सिंह
सीएम योगी ने नमामि गंगे परियोजना (Namami Gange) से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान कार्यों में हो रही देरी पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी ठेकेदार और अधिकारी कार्य में देरी के कारण बन रहे हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमामि गंगे परियोजना में मिशन डायरेक्टर नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मिशन डायरेक्टर सीधे परियोजना स्थलों का दौरा कर गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य को पूरा करवाएगा।
इसके साथ ही उन्होंने परियोजना के कार्यों में देरी करने वाले ठेकेदारों और अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए हैं। सीएम ने निर्देश दिया है कि 12 नवंबर को देव दिवाली का कार्य़क्रम वाराणसी में आयोजित होगा, इससे पहले वहां सभी घाटों का कार्य पूरा हो जाना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बरेली, आगरा, गाजीपुर और मथुरा में इस परियोजना के तहत 8 जुलाई से कार्य लंबित हैं, इसके लिए सिंचाई विभाग के एक्सईएन और चीफ इंजीनियर को नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाबदेह तय किया जाए। जरूरत पड़े तो उच्च अधिकारियों को भी जवाबदेह बनाया जाए।
https://twitter.com/myogiadityanath?ref_src=twsrc%5Etfw
सीएम योगी के ऑफिसियल ट्विटर पर ट्वीट कर कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि…

भ्रष्टाचार के आरोपी अधिकारियों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई के बाद अब अक्षम, अयोग्य और संदिग्ध सत्यनिष्ठा वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath
जी के नेतृत्व वाली सरकार में केवल ‘बेहतर को ही अवसर’ है।

https://twitter.com/myogioffice/status/1192361885993189376?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/myogioffice/status/1192361612507852800?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/myogiadityanath?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो