लखनऊPublished: Jul 01, 2023 12:57:22 pm
Patrika Desk
Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज सीएम योगी से लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने भी ट्विटर पर बधाइयां दी।
Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का आज 50वां जन्मदिन है। इसको लेकर सीएम समेत तमाम राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने उन्हें ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं। यूपी के सैफई में आज के ही दिन यानी एक जुलाई 1973 को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के घर अखिलेश यादव का जन्म हुआ। इनकी माता का नाम मालती देवी है। मालती देवी मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी थीं। शनिवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीटर पर अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी।