scriptसर्दी का सितम-दिन का पारा लुढ़का, गलन बढ़ी, अभी और बढ़ेगी ठंड | Cold terror in up, Day temperature down | Patrika News

सर्दी का सितम-दिन का पारा लुढ़का, गलन बढ़ी, अभी और बढ़ेगी ठंड

locationलखनऊPublished: Dec 12, 2018 07:18:06 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

आने वाले दिनों में पारा और कम होगा, इससे ठंड के साथ गलन और बढ़ जाएगी।
 

cold wave

सर्दी का सितम-दिन का पारा लुढ़का, गलन बढ़ी, अभी और बढ़ेगी ठंड

लखनऊ. प्रदेश भर में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। पारा लुढ़कने से ठंड और कोहरा बढऩा शुरू हो गया है। वहीं ठंड के प्रकोप से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में दिन में भी पारा लुढ़क गया। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 1२ डिग्री तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि आने वाले दिनों में पारा और कम होगा, इससे ठंड के साथ गलन और बढ़ जाएगी। हालांकि, कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी के भी आसार हैं।
सर्दी का असर अब दिखने लगा है। राजधानी लखनऊ समेत सूबे के कई जिलों में बुधवार का मौसम ने अपना असर दिखाया। आसमान में धुंध के साथ बादल छाए रहे। शीतलहर का असर देखने को मिला। गलन के साथ कोहरे का भी लोगों को सामना करना पड़ा। वहीं ठंड को देखते हुए डीएम कौशलराज शर्मा ने इंटर तक के स्कूलों का समय सुबह नौ बजे से करने का आदेश दिया है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार अब दिन में भी गलन रहेगी, आसमान में सुबह धुंध छाई रहेगी, दोपहर में धूप निकलेगी लेकिन उसका कोई खास असर नहीं रहेगा। बताया कि आने वाले दिनों में गलन के साथ कोहरे का भी सामना करना पड़ेगा। बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 1२ डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जेपी गुप्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पास बने विक्षोम के कारण पश्चिम यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं, लखनऊ में कोहरे अब अपना असर दिखाने लगा है। उन्होंने बताया कि सुबह और रात में सर्द हवाएं चलेंगी।
धीमी हुई वाहनों की रफ्तार
लखनऊ समेत आसपास के जिलों और पूर्वांचल के कई जिले धुंध और कोहरे की जद में है। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी है। कोहरे का ज्यादातर असर पूर्वांचल के सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर जैसी जगहों पर ज्यादा है। वहीं, दूसरी ओर कई जगहों पर न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे आने से ठंड का व्यापक असर दिख रहा है। बढ़ती ठंड के कारण किसानों को खासी मशक्त का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के कारण उनकी फसलों पर पाला पडऩे की आशंका है, जिससे कि खड़ी फसलों खासकर आलू को नुकसान पहुंच सकता है।
अब तक पांच की मौत
आजमगढ़ में बिलरियागंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक किसान की ठंड के कारण मौत हो गई। वहीं भदोही में गोहूं की बुआई कर घर लौट रहे एक अधेड़ की मौत हो गई। जौनपुर में ठंड लगने के कारण 16 वर्षीय मनोज कुमार की तबियत बिगड़ गई, जिससे कि उसकी मौत हो गई। शनिवार को हमीरपुर में बढ़ती ठंड से एक किसान की मौत हो गई। बता दें कि जनवरी 2018 तक यूपी में 93 लोगों ने हाड़ कांपती ठंड के कारण अपनी जान गंवाई थी। वहीं कम से कम 1000 पशुओं की भी मौत हो गई थी।
स्कूलों का समय बदला

ठंड को देखते हुए राजधानी लखनऊ में कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों का समय बदल गया है। शीतलहर को देखते हुए 13 दिसंबर से आगामी 31 जनवरी तक कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय प्रात: 9बजे से खुलेंगे। डीएम कौशलराज शर्मा ने इसका आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया कि जिले में इंटर तक के सभी स्कूल सुबह नौ बजे से खुलेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो