scriptकोहरे-धूप के साथ पड़ेगी कड़ाके की ठण्ड, मौसम विभाग ने चेताया, बर्फीली हवाओं के साथ यहां हो रही बर्फबारी | cold wave sunny weather till 24 january | Patrika News
लखनऊ

कोहरे-धूप के साथ पड़ेगी कड़ाके की ठण्ड, मौसम विभाग ने चेताया, बर्फीली हवाओं के साथ यहां हो रही बर्फबारी

राजधानी लखनऊ में सोमवार से ही मौसम का रुख बदला हुआ है। सुबह घनघोर कोहरा और दोपहर में धूप खिली रहती है।

लखनऊJan 22, 2020 / 12:52 pm

आकांक्षा सिंह

कोहरे-धूप के साथ पड़ेगी कड़ाके की ठण्ड, मौसम विभाग ने चेताया, बर्फीली हवाओं के साथ यहां हो रही बर्फबारी

कोहरे-धूप के साथ पड़ेगी कड़ाके की ठण्ड, मौसम विभाग ने चेताया, बर्फीली हवाओं के साथ यहां हो रही बर्फबारी

लखनऊ. राजधानी लखनऊ में सोमवार से ही मौसम का रुख बदला हुआ है। सुबह घनघोर कोहरा और दोपहर में धूप खिली रहती है। धूप निकलने से दिन में तो थोड़ी राहत रहती है लेकिन सुबह और रात में कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है। बुधवार को दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

सुबह बर्फीली हवाओं के बाद दोपहर में निकली धूप का लुत्फ लेने लोग छतों, पार्कों में देखने को मिले। वहीं पिछले दिनों दिन के बाद शाम को गलन इस कदर हावी रही कि बिना दस्तानों के हाथ बर्फीली ठंड के अहसास से भरे रहे। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक बर्फीली उत्तर पछुआ हवाएं पारे को यूं ही सरकाती रहेंगी। दिन में धूप जरूर मिलेगी, लेकिन गलन भरी ठंड रहेगी। पर्वतीय क्षेत्रों की सर्द हवाओं और कोहरे की वजह से एक बार फिर गलन बढ़ गई। 24 जनवरी तक ऐसे ही मौसम की संभावना है। 23 और 24 जनवरी को कोहरा फिर से तेज होगा। बीच-बीच में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी। धूप का असर कम होने से गलन बढ़ेगी। हवा की रफ्तार में अगले दो दिनों में तेजी आएगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रात के तापमान में तेजी से कमी आने की संभावना है। न्यूनतम पारा अभी दो से तीन डिग्री नीचे जा सकता है। अगले दो दिनों तक रात के समय कोहरा काफी पड़ने की संभावना है। ऐसे में रात के समय लंबी यात्रा करने से बचने की जरूरत है। मौसम विभाग की चेतावनी में कहा गया है कि शाम से अगले दिन सुबह तक कोहरे का असर तेज रहेगा।

अगले दिनों का संभावित तापमान

22. जनवरी – 20°/9°
23. जनवरी – 19°/8°
24. जनवरी – 18°/7°
25. जनवरी – 17°/7°
26. जनवरी – 19°/8°
27. जनवरी – 20°/10°
28. जनवरी – 20°/11°
29. जनवरी – 20°/10°
30. जनवरी – 19°/9°
31. जनवरी – 19°/9°

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो