script

24 सूत्रीय मांग को लेकर कलक्ट्रेट कर्मचारी हड़ताल पर, ये है मांगें

locationलखनऊPublished: Aug 21, 2019 02:25:38 pm

उप्र मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रदेशभर के कर्मचारी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर कर रहे हैं।

24 सूत्रीय मांग को लेकर कलक्ट्रेट कर्मचारी हड़ताल पर, ये है मांगें

24 सूत्रीय मांग को लेकर कलक्ट्रेट कर्मचारी हड़ताल पर, ये है मांगें

लखनऊ. उप्र मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रदेशभर के कर्मचारी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर कर रहे हैं। इसी क्रम में आज राजधानी लखनऊ समेत पुरे प्रदेश के कलेक्ट्रेट में तालाबंदी चल रही है। प्रदेश व्यापी आंदोलन के चलते कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने तालाबंदी की और गेट मीटिंग की। 21 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट कर्मचारी हड़ताल पर हैं। एकदिवसीय आंदोलन में कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को रखा। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारी अपने हितों के लिए एकजुट हैं। पूरे प्रदेश में यह आंदोलन किया जा रहा है। इससे पहले काली पट्टी बांधकर विरोध जता चुके हैं और मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भी भेजे जा चुका है। इसके बावजूद अभी तक सरकार ने संज्ञान नहीं लिया। अब मुरादाबाद के समेत पूरे प्रदेश में कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ एक मीटिंग कर ज्ञापन सौंपा। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री अरविंद वर्मा, नावेद सरताज, राकेश चंद्र, उदयराज आदि मौजूद रहे।

ये हैं कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

– कलक्ट्रेट का नाम मिनी सचिवालय रखा जाए।

– कलक्ट्रेट लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार संवर्ग पर दस फीसद पदों पर प्रोन्नत किया जाए।

– नवीन पेंशन योजना को खत्म करते हुए पुरानी योजना को बहाल किया जाए।

– वेतन विसंगति को दूर किया जाए।

– रिक्त पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए।

– कलक्ट्रेट कर्मचारियों को सचिवालय के कर्मचारियों के समान वेतनमान मिले।

– चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर कैशलेस व्यवस्था लागू की जाए।

ट्रेंडिंग वीडियो