scriptनगर आयुक्त ने गंदगी रूपी रावण का किया वध, रामराज लाने के लिए वानर सेना का गठन | Commissioner said impurities will be cleaned as Ravana | Patrika News

नगर आयुक्त ने गंदगी रूपी रावण का किया वध, रामराज लाने के लिए वानर सेना का गठन

locationलखनऊPublished: Sep 30, 2017 08:43:15 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

नगर आयुक्त ने कहा- जिले को गंदगी मुक्त बनाने के लिए जुट जाएं। 2018 में शहर को नंबर वन की पोजीशन मे लाना है।

ravan dahan

ravan dahan

विनोद निगम
कानपुर। पूरे देश में दशहरा पर्व बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लेकिन कानपुर के नगर निगम परिसर में शनिवार दोपहर नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने दस सिर वाले गंदगी रूपी रावण का वध कर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए वानर सेना का गठन कर रामराज लाने का संकल्प लिया। इस मौके पर नगर आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों के साथ ही अन्य सरकारी अफसरों से कहा कि जिले को गंदगी मुक्त बनाने के लिए जुट जाएं। 2018 में अपने इस शहर को नंबर वन की पोजीशन मे लाना है।
दस सिर वाले पुतले को मार गिराया
नगर निगम परिसर में आज नगर अयुक्त की मौजूदगी में गंदगी रूपी रावण का पुतला बनाया गया। इसके दसों सिर गन्दगी के उन स्वरूपों को दर्शा रहे थे जो बड़ी बीमारियों को सिर उठाने का मौका देते हैं। सिल्ट, ई-वेस्ट, पॉलीथीन, खुले में शौच, अजैविक कचरा, रासायनिक कचरा और घरेलू कूड़ा करकट जैसे दस तरह की गन्दगी वाले सिर धारण किये रावण के पुतले को जब नगर निगम परिसर में खड़ा किया गया ये देख सबके चेहरे में खुशी छा गई।
दशहरे का अवकाश होने के बावजूद दोपहर बाद सभी अधिकारी और कर्मचारी बुलाये गये और उन्हें श्रीराम की वानर सेना की भांति गन्दगी की लंका ढहाने की शपथ दिलायी गयी। इसके बाद अग्निबाण चलाकर नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने गन्दगी रूपी रावण के पुतले में आग लगाई।
वानर सेना रखेगी गली मोहल्लों में नजर
नगर आयुक्त ने इस मौके पर कहा कि अगर सही में कानपुर में रामराज लाना है तो पहले इसे गंदगी मुक्त बनाना होगा। अविनाश सिंह ने सफाईकर्मियों को नया नाम वानर सेना देते हुए उन्हें संकल्प दिलाया कि गली, मोहल्ले और चौराहों पर सुबह जाकर सफाई करें। लोगों को गंदगी न करने के लिए जागरूक करें। नगर आयुक्त ले बताया कि वानर सेना को पहले ट्रेंड किया जाएगा, साथ ही नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी हरदिन स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकालेंगे। साथ ही लोगों को अन्य माध्यम से गंदगी न करने की समझाइस दी जाएगी। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति सरकारी दफ्तारों या सार्वजनिक जगहों पर गंदगी करते हुए पाया जाएगा तो उस पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
नगर आयुक्त को सीएम करेंगे सम्मानित
कानपुर के नगर आयुक्त ने महज 6 माह के अंदर शहर के कई मोहल्लों को गंदगी मुक्त कर दिय है। साथ उत्तर प्रदेश सरकार ने कानपुर के नगर आयुक्त को शहर में चलाये गये सफाई अभियान का नायक भी माना है। इसी के चलते उन्हें दो अक्टूबर गांधी जयन्ती के अवसर पर सरकारी पुरूस्कार और पच्चीस हजार की धनराशि से खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगें। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि बेहतरीन काम के चलते सीएम योगी आदित्यनाथ ने हमें बेहतर काम का इनाम देने के लिए चुना है। ये हमारे एक के लिए नहीं बल्कि पूरे नगर निगम विभाग का पुरूस्कार है। नगर आयुक्त ने इस मौके पर कहा कि अगली गांधी जायंती तक पूरा शहर क्लीन और हरा-भरा हो जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो