script10 किलो के सिलेंडर के लिए देने होंगे 633.50 रुपये, जानिये कंपोजिट गैस सिलेंडर के फायदे | composite fibre lpg gas cylinders know benefits | Patrika News

10 किलो के सिलेंडर के लिए देने होंगे 633.50 रुपये, जानिये कंपोजिट गैस सिलेंडर के फायदे

locationलखनऊPublished: Nov 16, 2021 12:33:58 pm

Submitted by:

Vivek Srivastava

कंपोजिट गैस सिलेंडर (LPG Composite Cylinder) दो वेरिएंट में आएगा। इसमें से एक 10 किलो और एक 5 किलो का गैस सिलेंडर है। 10 किलो के सिलेंडर के लिए ग्राहकों को 633.50 रुपये देने होंगो और 5 किलो गैस वाला कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर 502 रुपये में रिफिल होगा। 10 किलो वाले सिलेंडर के लिए ग्राहक को 3350 रुपए की सिक्योरिटी देनी होगी, वहीं 5 किलो वाले सिलेंडर के लिए 2150 रुपए सिक्योरिटी देनी होगी।

composite_gas_cylinders.jpg
LPG Composite Cylinder: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) की ओर से लॉन्च किया गया कंपोजिट सिलेंडर (LPG Composite Cylinder) देश के 28 शहरों में मिलेगा। ये सिलेंडर मौजूदा सिलेंडर से 50 फीसदी हल्का है और इसमें गैस की मात्रा का भी आसानी से पता लगेगा। असल में ये सिलेंडर पारदर्शी हैं, इसलिए ग्राहक इसमें गैस की मात्रा आसानी से देख सकते हैं। इंडियन ऑयल के ताजा एलपीजी उत्पाद इंडेन कम्पोजिट सिलेंडर में तीन-परत का निर्माण होता है और यह ब्लो-मोल्ड हाई-डेंसिटी पॉलीइथाइलीन (HDPI) इनर लाइनर से बना होता है, जो पॉलीमर-लिपटे फाइबरग्लास की एक मिश्रित परत से ढका होता है और बाहरी परत पर एचडीपीई होता है। एलपीजी सिलेंडर स्टील के बने होते हैं।
इंडेन ने बताया कि उसका कंपोजिट गैस सिलेंडर (LPG Composite Cylinder) दो वेरिएंट में आएगा। इसमें से एक 10 किलो और एक 5 किलो का गैस सिलेंडर है। 10 किलो के सिलेंडर के लिए ग्राहकों को 633.50 रुपये देने होंगो और 5 किलो गैस वाला कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर 502 रुपये में रिफिल होगा। 10 किलो वाले सिलेंडर के लिए ग्राहक को 3350 रुपए की सिक्योरिटी देनी होगी, वहीं 5 किलो वाले सिलेंडर के लिए 2150 रुपए सिक्योरिटी देनी होगी।
पहले चरण में ये कंपोजिट सिलेंडर दिल्ली, बनारस, प्रयागराज, फरीदाबाद, गुरुग्राम, जयपुर, हैदराबाद, जालंधर, जमशेदपुर, पटना, मैसूर, लुधियाना, रायपुर, रांची, अहमदाबाद समेत 28 शहरों में लॉन्च किया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो