इससे पहले सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व राज्यसभा सदस्य संजय सेठ, सुरेंद्र नागर और कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए पूर्व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के समर्थकों ने रविवार को भाजपा का दामन थामा। संजय सिंह के समर्थक अमेठी स्थित भेटवा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश तिवारी ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने संजय सेठ, सुरेंद्र नागर, संजय सिंह और उनकी पत्नी अमिता सिंह का भाजपा ज्वाइन करने पर स्वागत किया। साथ ही उनके समर्थकों को भाजाप की सदस्यता दिलाई।