scriptभाजपा में शामिल हुए प्रसपा और कांग्रेस के दो बड़े नेता | congress and pragatisheel samajwaadi party leaders joined bjp | Patrika News

भाजपा में शामिल हुए प्रसपा और कांग्रेस के दो बड़े नेता

locationलखनऊPublished: Aug 20, 2019 01:58:55 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

– नवाब वाजिद अली शाह के पारिवारिक सदस्य ने थामा भाजपा का दामन
– प्रसपा के महासचिव भी बीजेपी में शामिल

sonia and shivpal

भाजपा में शामिल हुए प्रसाप और कांग्रेस के दो बड़े नेता

लखनऊ. लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) का विस्तार नए सदस्यों के आगमन से बढ़ता जा रहा है। योगी मंत्रीमंडल के विस्तार से पहले मंगलवार को कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। नवाब वाजिद अली शाह के पारिवारिक सदस्य व कांग्रेस (Congress) नेता कम्बर हुसैन कैसर बीजेपी में शामिल होंगे। इसके साथ ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव मानिक चंद्र भी भाजपा में शामिल होंगे। भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi) कम्बर हुसैन कैसर और मानिक चंद्र को अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराएंगी।
इससे पहले सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व राज्यसभा सदस्य संजय सेठ, सुरेंद्र नागर और कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए पूर्व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के समर्थकों ने रविवार को भाजपा का दामन थामा। संजय सिंह के समर्थक अमेठी स्थित भेटवा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश तिवारी ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने संजय सेठ, सुरेंद्र नागर, संजय सिंह और उनकी पत्नी अमिता सिंह का भाजपा ज्वाइन करने पर स्वागत किया। साथ ही उनके समर्थकों को भाजाप की सदस्यता दिलाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो