UP News: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी में पीएम मोदी को टक्कर देने अजय राय को बनाया प्रदेश अध्यक्ष
लखनऊPublished: Aug 17, 2023 06:37:35 pm
UP Politics: लोकसभा चुनाव पहले कांग्रेस ने यूपी संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। अजय राय दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।


पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने वाले अजय राय यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बने।
UP Politics: लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस अपनी संगठन मजबूत करने में जुट गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने पूर्व विधायक अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अजय राय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से दो बार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। पहले 2014 और फिर 2019 में अजय ने चुनाव लड़ा था। इससे पहले बृजलाल खाबरी प्रदेश अध्यक्ष के पद पर तैनात थे।