कांग्रेस ने 12 जिलों में घोषित किए पदाधिकारी, देखें लिस्ट
पंचायत चुनाव से पहले तैयारियों में जुटी कांग्रेस पार्टी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में फेरबदल करने में जुट गई है। शुक्रवार देर शाम कांग्रेस ने छह जिलाध्यक्षों व सात नगर अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। इनमें इलाहाबाद से सुरेश यादव, भदोही से मबूद खान, अंबेडकरनगर से अमित वर्मा, गोंडा से वीरेंद्र पटेल, आगरा से राघवेंद्र सिंह मीनू और मुजफ्फरनगर से सुबोध शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा कुंवर तौकीर अली को बुलंदशहर नगर अध्यक्ष, नौशाद मंसूरी को कानपुर नार्थ नगर अध्यक्ष, शैलेंद्र दीक्षित को कानपुर साउथ नगर अध्यक्ष, अजय दुबे को मैनपुरी नगर अध्यक्ष, अजय कुमार श्रीवास्तव अज्जू को लखनऊ नगर अध्यक्ष नार्थ, आनंद श्रीवास्तव को देवरिया नगर अध्यक्ष और मीर हारून को कन्नौज नगर अध्यक्ष बनाया गया है।
कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल राव के हस्ताक्षर से कांग्रेस पदाधिकारियों की सूची जारी हुई। लिस्ट में लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर पदाधिकारियों के नाम घोषित किये गये हैं जो तुरंत प्रभाव से मान्य होंगे।
यह भी पढ़ें : रायबरेली में कांग्रेस को बड़ा झटका, 35 पदाधिकारियों ने सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा
अब पाइए अपने शहर ( Lucknow News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज