scriptउत्तर प्रदेश की तीन सीटों पर कांग्रेस ने उतारे प्रत्याशी | congress declared three candidates from uttar pradesh | Patrika News

उत्तर प्रदेश की तीन सीटों पर कांग्रेस ने उतारे प्रत्याशी

locationलखनऊPublished: Apr 22, 2019 04:56:59 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश सीट से तीन प्रत्याशियों की घोषणा की है

rahul gandhi

उत्तर प्रदेश की तीन सीटों पर कांग्रेस ने उतारे प्रत्याशी

लखनऊ. कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश सीट से तीन प्रत्याशियों की घोषणा की है। प्रयागराज से योगेश शुक्ला, डोमरियागंज से चंद्रेश उपाध्याय और संत कबीरनगर से भाल चंद यादव को लोकसभा चुनाव का टिकट दिया गया है। प्रयागराज से भाजपा के टिकट पर रीता बहुगुणा जोशी चुनाव लड़ रही हैं, तो वहीं सपा से राजेंद्र पटेल प्रत्याशी हैं। डोमरियागंज से बसपा की तरफ से आफताब आलम चुनाव लड़ेंगे। भाजपा से जगदम्बिका पाल हैं। संत कबीरनगर से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बदला है। पहले इस सीट से परवेज खान को टिकट दिया गया था लेकिन इनकी जगह अब भाल चंद यादव लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। भाल चंद यादव का मुकाबला भाजपा के प्रवीण निषाद व बसपा के भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी से है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो