scriptगुजरात CM विजय रुपाणी का फिर हुआ विरोध, कांग्रेसियों ने उड़ाए काले गुब्बारे | Congress did protest against gujrat cm vijay rupani in lucknow | Patrika News

गुजरात CM विजय रुपाणी का फिर हुआ विरोध, कांग्रेसियों ने उड़ाए काले गुब्बारे

locationलखनऊPublished: Oct 15, 2018 12:19:03 pm

Submitted by:

Prashant Srivastava

राजधानी लखनऊ पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का सोमवार को भी कांग्रेस कार्यताओं ने विरोध किया।

baloon

गुजरात CM विजय रुपाणी का फिर हुआ विरोध, कांग्रेसियों ने उड़ाए काले गुब्बारे

लखनऊ. राजधानी लखनऊ पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का सोमवार को भी कांग्रेस कार्यताओं ने विरोध किया। कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने गुजरात सीएम रुपाणी का विरोध करते हुए काले गुब्बारे हवा में छोड़े और विजय रूपानी वापस जाओ नारे लगाए। इसके बाद कांग्रेस संगठन मंत्री अमित त्यागी सहित युवा कांग्रेस के जावेद शहबाज खान युवा कांग्रेस आसिफ खान सहित एक अन्य को पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास से गिरफ्तार किया। सभी कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर हजरतगंज कोतवाली ले जाया गया।
इसके बाद यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने माल एवेन्यू चौराहे पर गुजरात के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। गुजरात मे हो रहे उत्तर भारतीयों पर हमले को लेकर फूंका विजय रूपानी का पुतला फूंका है। कांग्रेस के बाद समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे। इस दौरान महेंद्र सिंह यादव, मधुर सिंह सहित कुल 6 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।
रविवार को भी हुआ था विरोध

बता दें कि रविवार को लखनऊ पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि गुजरात में यूपी वालों पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं ऐसे में वहां के सीएम का विरोध होना चाहिए। यूपी वालों ने हमेशा से गुजरातियों को सम्मान दिया है लेकिन वहां यूपी वालों पर जुल्म किए जा रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता जीशान हैदर ने कहा कि उत्तर भारतीयों का अपमान नहीं सह का हिंदुस्तान, जिस तरह से उत्तर भारतीयों के ऊपर लगातार अत्याचार हुआ है गुजरात में उसके बाद विजय रुपाणी उत्तर प्रदेश में कतई वेलकम नहीं है। वह जले पर नमक छिड़कने आए हैं और योगी जी को अभी उनको भी उनका स्वागत नहीं करना चाहिए था। यह हमारा विरोध है इस तरह से हमने अपना विरोध दर्शाया है।
वहीं कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने इस मामले पर कहा कि बीजेपी की सरकार जनविरोधी है अगर गुजरात में उत्तर प्रदेश के लोगों को अपमानित किया जाएगा तो उत्तर प्रदेश गुजरात के मुख्यमंत्री का इसी तरीके से स्वागत करेगा। बराबर यह साजिश है बीजेपी की बांटो और राज करो नरेंद्र मोदी जी आप भले चुप रहे लेकिन उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए और देश की जनता के अपमान के लिए कांग्रेस चुप नहीं रहेगी।
अहम है ये दौरा

विजय रुपाणी का लखनऊ दौरा इसलिए भी अहम है क्योंकि इस दौरान गुजरात में उत्तर भारत के लोगों पर हो रहे हमले को लेकर भी चर्चा होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इससे पहले गुजरात के घटनाक्रम को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से फोन पर बात की थी। राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक, गुजरात के मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले तीन दिनों में कोई भी अप्रिय घटना नहीं घटित हुई है। गुजरात सरकार द्वारा हर व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है तथा सभी का गुजरात में सम्मान है।

ट्रेंडिंग वीडियो