राज्यसभा के लिए 10 जून का होगी मतगणना यूपी के 11 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल 4 जुलाई को समाप्त हो रहा है। इनमें भाजपा 5, सपा 3, बसपा 2 और कांग्रेस एक सांसद है। यूपी में भाजपा गठबंधन ने 273 सीटें जीती हैं। सपा गठबंधन के पास 125 विधायक हैं। कांग्रेस पास 2, बसपा के पास एक और राजा भईया के पास दो विधायक हैं।
कांग्रेस से नौ बार विधायक रहे प्रमोद तिवारी 1980 से 2013 तक रिकॉर्ड नौ बार विधायक और पांच बार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता रहे प्रमोद तिवारी इससे पहले वर्ष 2013 में समाजवादी पार्टी के समर्थन से उत्तर प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए थे। प्रमोद तिवारी का कार्यकाल वर्ष 2018 में समाप्त हो गया था।
इमरान प्रतापगढ़ी कौन हैं जानें शायर इमरान प्रतापगढ़ी को महाराष्ट्र से राज्यसभा का टिकट देने के फैसले को लेकर राजनीतिक विश्लेषक भी हैरान हैं। प्रदेश में सपा की सरकार के दौरान उन्हें यश भारती सम्मान से भी नवाजा गया था। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी और उन्हें मुरादाबाद से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया था। लेकिन वे चुनाव हार गए थे। इसके बाद सेवा कांग्रेस में लगातार सक्रिय हैं। इमरान को प्रियंका गांधी का करीबी माना जाता है।