scriptUP Assembly Elections 2022 प्रियंका गांधी ने ली 7 प्रतिज्ञा | Congress in up assembly elections priyanka Gandhi seven announcements | Patrika News

UP Assembly Elections 2022 प्रियंका गांधी ने ली 7 प्रतिज्ञा

locationलखनऊPublished: Oct 23, 2021 08:01:12 pm

Submitted by:

Dinesh Mishra

प्रियंका गांधी ने चुनावी रथ पर चढ़कर प्रतिज्ञा करते हुए आज 7 बड़ी घोषणाएँ कर दी हैं। जिनके बाद से ही लोगों में रुख बदलता देखा जा सकता है। वहीं प्रियंका गांधी की इस यात्रा पर विपक्ष कुछ भी बोलने से इंकार करता नज़र आ रहा है।

priyanka_1.jpg

Priyanka Gandhi is Showing Flag Off to Pratigya Rath Yatra

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी इस समय आक्रामक नज़र आ रही हैं। महिलाओं को राजनीति से जोड़ने के लिए की गई उनके प्रयोग अब तेजी से बदलाव लाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं शनिवार को एक और मास्टर स्ट्रोक खेल कर राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है. प्रियंका ने 07 प्रतिज्ञाएं ली हैं जो उनके चुनावी घोषणा पत्र में शामिल होंगी. इस दौरान उन्होंने पूर्वांचल के गेट कहे जाने वाले बाराबंकी से प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
उन्होने कहा कि गन्ना किसानों को गन्ना मूल्य बढ़ाकर चार सौ रुपये करने के साथ ही उनकी हर फसल पर दुगुना तक मूल्य दिया जाएगा. हर परिवार में बिजली बिल आधा किए जाने का भी ऐलान कर दिया।
कोरोना काल के बकाए को खत्म करने का भी ऐलान किया. कोरोना में आई आर्थिक मार से पीड़ित परिवारों को 25 हजार देने का ऐलान किया. इसके अलावा बेरोजगारों के लिए भी उन्होंने बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा 20 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा.
प्रतिज्ञा यात्रा से आएगा बदलाव, 7 प्रतिज्ञा लेकर किया यूपी में विजयघोष

1 महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत टिकट आरक्षण दिया जाएगा।

2 स्मार्ट फोन और स्कूटी देकर लड़कियों को आगे बढ़ाएँगी।
3 किसानों का पूरा कर्जा माफ करेंगी।

4 2500 प्रति कुंतल की दर से गेंहू खरीदेंगी।

5 400 के हिसाब से गन्ना किसानों को भुगतान देंगे।

6 कोरोना की मर झेल रहे हर परिवार को 25 हज़ार देंगे।
7 20 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो