scriptप्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त, रोजगार भी नहीं लेकिन दीपोत्सव मनाना है: प्रमोद तिवारी | congress leader pramod tiwari statement on cm yogi and ayodhya diwali | Patrika News

प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त, रोजगार भी नहीं लेकिन दीपोत्सव मनाना है: प्रमोद तिवारी

locationलखनऊPublished: Oct 24, 2019 11:29:44 am

Submitted by:

Karishma Lalwani

– इस बार अयोध्या में 51 लाख दीप जलाए जाएंगे
– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी पूरी कैबिनेट इस दीपोत्सव की साक्षी बनेगी
– कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने योगी सरकार पर निशाना साधा

दीपोत्सव पर बोले कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, इतनी गरीबी में लोग कैसे मनाएंगे त्योहार

दीपोत्सव पर बोले कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, इतनी गरीबी में लोग कैसे मनाएंगे त्योहार

लखनऊ. सूबे की योगी सरकार अपना तीसरा दीपोस्तव (Diwali) राम की नगरी अयोध्या में मनाएगी। इस बार अयोध्या में 51 लाख दीप जलाए जाएंगे। मंगलवार की कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में सरकार ने अयोध्या के दीपोत्सव को राज्य मेले का दर्जा भी दिया। इस भव्य दीपोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी पूरी कैबिनेट इस दीपोत्सव की साक्षी बनेगी। इस मामले में कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी (Pramod Tiwari) ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि यह सब लोगों का ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, रोजगार भी नहीं है लेकिन दीपोत्सव मनाना है। प्रमोद तिवारी ने सवाल खड़ा किया कि इतनी गरीबी में लोग दीपोत्सव कैसे मनाएंगे?
विकास के नाम पर किया जा रहा विध्वंस

प्रमोद तिवारी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर भी सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर विध्वंस किया जा रहा है। सदियों पुरानी मंदिर को तोड़ा गया, इससे लोग आहत हैं। गठबंधन पर प्रमोद तिवारी ने कहा कि यूपी में प्रियंका (Priyanka Gandhi) के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी मजबूत हो रही है।
26 को अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

दिवाली से एक दिन पहले यानी कि 26 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनकी कैबिनेट अयोध्या में दीपोत्सव मनाएगी। इस बार अयोध्या में 51 लाख दिए जलाए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी 26 अक्टूबर के दिन हनुमानगढ़ी के प्रवेशद्वार, कनक भवन मंदिर परिसर में रैनबसेरा और सुलभ शैचालय, गुप्तारघाट के नवनिर्मित घाटों और भजन संध्यास्थल का लोकार्पण करेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो