scriptअब यूपी के हर हर गांव और शहर पहुंचेंगे कांग्रेसी, पंचायत चुनाव से पहले प्रियंका गांधी ने बनाया खास प्लान | Congress mahasachiv priyanka gandhi calendar released | Patrika News

अब यूपी के हर हर गांव और शहर पहुंचेंगे कांग्रेसी, पंचायत चुनाव से पहले प्रियंका गांधी ने बनाया खास प्लान

locationलखनऊPublished: Jan 21, 2021 04:29:52 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

– यूपी में 10 लाख लोगों तक पहुंचेगा प्रियंका गांधी का कैलेंडर, तस्वीरों में है संघर्ष की कहानी- उत्तर प्रदेश के हर गांव और हर शहर के वार्डों तक प्रियंका गांधी का कैलेंडर पहुंचाएंगे कांग्रेसी

photo_2021-01-21_16-23-23.jpg

प्रियंका गांधी ने यूपी में नव वर्ष के 10 लाख कैलेंडर भेजे हैं, जिन्हें हर गांव और शहरों के हर वार्ड तक वितरित करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया है।

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने संगठन सृजन अभियान में व्यस्त है। प्रदेश में न्याय पंचायत के अध्यक्षों और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के गठन का काम बहुत तेजी से चल रहा है। इसके अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गांव-गांव और शहरों तक कांग्रेसियों को पहुंचाने के लिए नई रणनीति तैयार की है। प्रियंका गांधी ने यूपी में नव वर्ष के 10 लाख कैलेंडर भेजे हैं, जिन्हें हर गांव और शहरों के हर वार्ड तक वितरित करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया है।
12 पेज के इस कैलेंडर के अलग-अलग पेजों पर प्रियंका गांधी के जनसंपर्कों और संघर्षों की तस्वीरें हैं। इसमें सोनभद्र के उम्भा गांव की तस्वीर भी है, जहां प्रियंका ने आदिवासी पीड़ित परिवार की महिलाओं से मिली थीं। हाथरस कांड की वह तस्वीर भी है, जिसमें प्रियंका गांधी पुलिसिया लाठीचार्ज से कार्यकर्ताओं को बचा रही हैं। इसके अलावा इस कैलेंडर में आजमगढ़, अमेठी, रायबरेली, हरियाणा, झारखंड और उत्तर प्रदेश की तस्वीरें करीने से छापी गई हैं।
यह भी पढ़ें

अजय लल्लू ने सपा, बसपा और भाजपा पर साधा निशाना, कहा- आरक्षण को खत्म करने की रची जा रही साजिश



https://twitter.com/INCUttarPradesh/status/1352154004738826240?ref_src=twsrc%5Etfw
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yqhun
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो