script

इस विधायक की दुल्हनिया बनेंगी अदिति सिंह, यह है शादी और रिसेप्शन की डेट

locationलखनऊPublished: Nov 17, 2019 08:32:53 am

रायबरेली से कांग्रेस की चर्चित विधायक अदिति सिंह 21 नवंबर को पंजाब के विधायक अंगद सैनी के साथ विवाह बंधन में बनेंगी…

इस विधायक की दुल्हनिया बनेंगी अदिति सिंह, यह है शादी और रिसेप्शन की डेट

इस विधायक की दुल्हनिया बनेंगी अदिति सिंह, यह है शादी और रिसेप्शन की डेट

रायबरेली. रायबरेली से कांग्रेस की चर्चित विधायक अदिति सिंह (Aditi Singh) 21 नवंबर को पंजाब के विधायक अंगद सैनी (Angad Saini) के साथ विवाह बंधन में बनेंगी। सभी वैवाहिक कार्यक्रम नई दिल्ली में होंगे। शादी के 2 दिन बाद 23 नवंबर को रिसेप्शन रखा गया है। इन दिनों अदिति और अंगद सैनी की शादी (Aditi Singh Angad Saini Marriage) के कार्ड बांटे जा रहे हैं। अदिति सिंह (Aditi Singh Marriage) का रिश्ता पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ तय हुआ है। अंगद सैनी और अदिति सिंह 2017 में विधायक बने और दोनों राजनीतिक परिवारों से आते हैं।

विधायक अंगद सैनी की दुल्हनिया बनेंगी अदिति सिंह

रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस विधायक अदिति ने बताया कि वह अंगद के साथ एक सूत्र में बनने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके स्वर्गीय पिता (अखिलेश सिंह) ने पहले ही उनकी शादी तय कर दी थी। आपको बता दें कि अदिति सिंह की तरह ही अंगद सैनी भी पहली बार साल 2017 में पंजाब विधानसभा के लिए चुने गए हैं। वह पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर से विधायक हैं। अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह पांच बार रायबरेली से विधायक रह चुके थे। विधायक अंगद सिंह दिलबाग सिंह के परिवार से हैं। दिलबाग सिंह भी नवांशहर सीट से 6 बार विधायक रहे थे।

युवा विधायकों में से एक अदिति सिंह

अंगद सिंह ने 2017 में राजनीति में कदम रखा और शहीद भगत सिंह नगर से विधायकी की चुनाव जीते। वहीं अदिति सिंह उत्तर प्रदेश के सबसे युवा विधायकों में से एक हैं। उन्होंने साल 2017 का चुनाव रायबरेली सदर सीट से 90 हजार से ज्यादा वोटों से जीती थीं। कुछ समय पहले अदिति सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव से जुड़ी घटनाओं के कारण काफी चर्चा में रही थीं। इस दौरान उन्होंने अपने ऊपर हमला किए जाने की शिकायत भी की थी। वहीं हालही में अदिति सिंह महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर विधानसभा के विशेष सत्र में पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर भी हिस्सा ले चुकी हैं। जिसके बाद उनकी कांग्रेस छोड़ने और बीजेपी से करीबी बढ़ने की काफी खबरें चर्चा का केंद्र बनी थीं।

राहुल गांधी के साथ भी जुड़ा था नाम

बीते दिनों अदिति सिंह तब भी सुर्खियों में आई थीं, जब राहुल गांधी के साथ उनकी सगाई की अफवाह फैली थी। हालांकि इसके बाद अदिति सिंह ने राहुल गांधी के साथ सगाई की खबरों का खंडन किया था और उनको अपना भाई बताया था। अदिति सिंह ने कहा था कि राहुल उनके भाई जैसे हैं, वह उनको राखी बांधती हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो