scriptशादी का कार्ड सामने आने के बाद आया अदिति सिंह का बयान, कहा जनता हमारी पहली जिम्मेदारी | congress mla aditi singh statement on marriage with angad saini | Patrika News

शादी का कार्ड सामने आने के बाद आया अदिति सिंह का बयान, कहा जनता हमारी पहली जिम्मेदारी

locationलखनऊPublished: Nov 17, 2019 10:57:54 am

Submitted by:

Karishma Lalwani

रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह 21 नवंबर को पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी से शादी के सूत्र में बंधेंगी

शादी का कार्ड सामने आने के बाद आया अदिति सिंह का बयान, कहा जनता हमारी पहली जिम्मेदारी

शादी का कार्ड सामने आने के बाद आया अदिति सिंह का बयान, कहा जनता हमारी पहली जिम्मेदारी

लखनऊ. रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह (Aditi Singh) 21 नवंबर को पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी से शादी के सूत्र में बंधेंगी। शादी दिल्ली में होगी जिसमें तमाम राजनीतिक हस्तियां भी शामिल होंगी। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) भी अदिति सिंह की शादी में शामिल होंगे। इसके अलावा राहुल गांधी (Rahul Gandhi), कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) व अन्य राजनीतिक हस्तियों का भी जमावड़ा शाही शादी में देखने को मिलेगा।
राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा

अदिति और अंगद दोनों ही कांग्रेस के विधायक हैं। ऐसे में शादी के बाद भी सियासी पारी जारी रहेगी या इसे अलविदा कर अदिति नई जिंदगी की शुरुआत करेंगी, इस पर अदिति ने अपना रुख स्पष्ट किया है। अदिति सिंह कहती हैं कि हम दोनों ही विधायक हैं और हमारी पहली जिम्मेदारी हमारे क्षेत्र की जनता है। शादी के बाद भी आज की तरह मैं हमेशा अपने क्षेत्र की जनता को समय देने की कोशिश करती रहूंगी। यही नहीं वह और अंगद एक-दूसरे के क्षेत्र में भी काम करेंगे। अदिति सिंह ने कहा कि यह शादी उनके पिता स्वर्गीय अखिलेश सिंह ने तय की थी।
राजनीतिक सफर

अंगद और अदिति दोनो ही राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखते हैं। दोनों को ही राजनीति में प्रवेश किए ज्यादा समय नहीं हुआ। अंदग ने 2017 में राजनीति में कदम रखा था और शहीद भगत सिंह नगर से विधानसभा चुनाव जीते। विधायक अंगद सिंह रायबरेली के दिग्गज नेता स्वर्गीय अखिलेश सिंह की बेटी हैं। अखिलेश सिंह रायबरेली से कई दफा विधायक रह चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो