scriptकभी राहुल गांधी के साथ जुड़ा था नाम, अब इस विधायक से शादी कर स्वर्गीय पिता की अंतिम इच्छा पूरी कर रही हैं अदिति सिंह | Congress MLA Aditi Singh will marry to Angad Saini | Patrika News

कभी राहुल गांधी के साथ जुड़ा था नाम, अब इस विधायक से शादी कर स्वर्गीय पिता की अंतिम इच्छा पूरी कर रही हैं अदिति सिंह

locationलखनऊPublished: Nov 17, 2019 06:52:42 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

अंगद सैनी से शादी कर अदिति अपने स्वर्गीय पिता की इच्छा पूरी कर रही हैं…

Congress MLA Aditi Singh will marry to Angad Saini

विधायक अदिति सिंह ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय अखिलेश कुमार सिंह ने उनके लिए अंगद सैनी को पसंद किया था

लखनऊ. 21 नवम्बर को रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगी। शादी के दो दिन बाद यानी 23 नवंबर को रिसेप्शन है। उनका विवाह पंजाब में कांग्रेस के ही विधायक अंगद सैनी से तय हुआ है। तैयारियां शुरू हो गई हैं। शादी के कार्ड बांटे जा रहे हैं। अंगद सिंह से शादी कर अदिति अपने स्वर्गीय पिता की इच्छा पूरी कर रही हैं।
विधायक अदिति सिंह ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय अखिलेश कुमार सिंह ने उनके लिए अंगद सैनी को पसंद किया था। उन्होंने ही दोनों की शादी तय कर दी थी। अदिति सिंह ने कहा कि वह अपने पिता द्वारा तय किए विवाह से बहुत खुश हैं। 21 नवम्बर को उनकी दिल्ली में शादी हो रही है। गौरतलब है कि 15 नवंबर 2019 को अखिलेश सिंह का निधन हो गया था।
अंगद सैनी और अदिति सिंह दोनों राजनीतिक परिवार से आते हैं। दोनों ही वर्ष 2017 में पहली बार विधायक चुने गये। अदिति सिंह जहां पहली बार रायबरेली सदर से विधायक चुनी गईं, वहीं अंगद सिंह पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे।
कभी राहुल गांधी के साथ जुड़ा था नाम, अब इस विधायक से शादी कर स्वर्गीय पिता की अंतिम इच्छा पूरी कर रही हैं अदिति सिंह
अदिति-राहुल के सगाई की उड़ी थी अफवाह
अखिलेश सिंह के निधन से पहले अदिति सिंह को गांधी परिवार का बेहद करीबी माना जाता था। कई बार वह प्रियंका, राहुल और सोनिया गांधी के संग देखी गई हैं। बीते दिनों अदिति सिंह और राहुल गांधी के विवाह खबर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। ऐसी खबरों को अफवाह बताते हुए अदिति सिंह ने कहा था कि वह राहुल गांधी को अपना भाई मानती हैं।
राहुल-प्रियंका भी शादी में हो सकते हैं शामिल
रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की शादी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकती हैं। इसके अलावा कई और दिग्गज नेता अदिति की शादी में शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम में कौन-कौन शामिल होगा, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो