scriptकांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पहली बार योगी सरकार पर खोला बड़ा राज, दिया ये बयान | Congress President Ajay Kumar Lallu statement on cm yogi adityanath | Patrika News

कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पहली बार योगी सरकार पर खोला बड़ा राज, दिया ये बयान

locationलखनऊPublished: Nov 14, 2019 11:50:55 am

Submitted by:

Ruchi Sharma

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी होमगार्डों के साथ है और कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक होमगार्डों की लड़ाई भी लड़ेगी

कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पहली बार योगी सरकार पर खोला बड़ा राज, दिया ये बयान

कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पहली बार योगी सरकार पर खोला बड़ा राज, दिया ये बयान

लखनऊ. गौतमबुद्ध नगर जिले में होमगार्डों की कथित तौर पर फर्जी हाजिरी लगाकर किए गए करोड़ों के घोटाले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने योगी सरकार पर बड़ा बयान दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी होमगार्डों के साथ है और कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक होमगार्डों की लड़ाई भी लड़ेगी। उन्होंने कहा है कि योगी सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है और एक के बाद एक घोटाले इसी तरह से उजागर होते रहेंगे। ये सरकार गले तक भ्रष्टाचार में डूबी।
अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि होमगार्डों के बाद सहकारिता और दूसरे घोटाले भी जल्द सामने आयेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि इन घोटालों के सामने आने के बाद भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस का दावा करने वाली योगी सरकार का चाल, चरित्र और चेहरा बेनकाब हुआ है। वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी की यूपी में सक्रियता को लेकर कहा है कि प्रदेश की हर गतिविधि पर उनकी पैनी नजर रहती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि प्रियंका गांधी लगातार यूपी में जनता, नौजवानों, महिलाओं और किसानों की आवाज बनी हैं। इसके साथ ही प्रदेश की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी योगी सरकार को लगातार घेरती आ रही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो