scriptअमेठी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी, अन्त में वापस जाएंगे दिल्ली | congress president rahul gandhi reached to amethi for two day visit | Patrika News

अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी, अन्त में वापस जाएंगे दिल्ली

locationलखनऊPublished: Jan 15, 2018 12:32:49 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं।

rahul gandhi

लखनऊ. राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अमेठी जाने के लिए लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचे। वहां पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया गया। राहुल गांधी को अमेठी संसदीय क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं में नई उर्जा और जोश भरने के लिए कार्यक्रम और रोड शो करना है इसलिए वह अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं।

राहुल गांधी लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं से मिलकर अमेठी के लिए रवाना हुए। राहुल गांधी रायबरेली होते हुए सलोन पहुंचेंगे वहां साढ़े 12 बजे सलोन नगर पंचायत द्वारा उनका जोरदार स्वागत कार्यक्रम किया जाएगा। इसके लिए वो सलोन नगर पंचायत में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे और सलोन से अमेठी कस्बे पहुंचेंगे। वह यहां से जनसम्पर्क करते हुए वो मुशीगंज अतिथि गृह भी पहुंचेंगे।

राहुल गांधी अपनी अमेठी यात्रा के दूसरे दिन 16 जनवरी की सुबह 10:30 बजे मुसाफिर खाना में जनसम्पर्क करते हुए गौरीगंज पहुंचेंगे। वहां से जनसम्पर्क करते हुए जायस होते हुए वो जगदीशपुर में लोगों से मिलेंगे। इसके बाद वो मोहनगंज में जनसम्पर्क करने के बाद रायबरेली जाएंगे। वहां से सड़क के रास्ते वो लखनऊ पहुंचकर 16 जनवरी की शाम वह दिल्ली वापस चले जाएंगे।

बता दें कि अपने सांसद के आने पर अमेठी में उत्सव सा माहौल है। कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है। पूरे संसदीय क्षेत्र में जोरदार स्वागत की तैयारी है। बैंड बाजा के इंतजाम से लेकर तोरण द्वार तक लग गए हैं। कांग्रेस के झण्डे, बैनर, पोस्टर, कटआउट से अमेठी संसदीय क्षेत्र पट गया है।

पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक बेहद उत्साहित हैं

राहुल अध्यक्ष बनने के बाद उनके आगमन को लेकर उनके संसदीय क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक बेहद उत्साहित हैं। कांग्रेसियों का मानना है कि जब-जब अमेठी से सांसद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं तब-तब केन्द्र में पार्टी की सरकार बनी है। स्व. राजीव गांधी और सोनिया गांधी का उदाहरण सामने हैं। राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद 2019 में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावनाएं बढ़ गई है। यही वजह है कि उनके जोरदार स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। उनके दो दिवसीय दौरे के दौरान ही जिले में जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक भी होंगी। प्रशासनिक अधिकारी भी बैठक के मद्देनजर तैयारियों में लगे हुए हैं।

राहुल गांधी के आगमन पर शहर में लगाए गए पोस्टर

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचने से पहले वहां पर फिर पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। कल देर रात अमेठी रेलवे स्टेशन परिसर में पोस्टर लगाए गए। इन सभी पोस्टर्स में लापता राहुल गांधी के अपने घर में लौटने का स्वागत किया गया। पोस्टर में लिखा गया कि स्वास्थ्य, शिक्षा एव विकास की उपेक्षा करने वाले सांसद राहुल गांधी का क्षेत्र में स्वागत है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो