script

Congress अध्यक्ष Lallu ने पत्रिका से कहा- खराब काम किया तो चैन से नहीं बैठने दूंगा योगी सरकार को

locationलखनऊPublished: Oct 16, 2019 04:12:27 pm

Submitted by:

Anil Ankur

अब सड़क से सदन तक दिखेगी कांग्रेस
 

congress ajai kumar lallu

Nationalist Congress Party Newly appointed state president,Nationalist Congress Party Newly appointed state president,congress ajai kumar lallu

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रिका से कहा
खराब काम किया तो चैन से नहीं बैठने दूंगा योगी सरकार को
अब सड़क से सदन तक दिखेगी कांग्रेस


अनिल के. अंकुर

लखनऊ। पिछले तीन दशक से यूपी में कांग्रेस सरकार नहीं है। एक छत्र राज करने वाल कांग्रेस कार्यकर्ता बगैर सरकार के निष्क्रिय होते चले गए। हालत यह हुई कि 403 के विधायकों वाले यूपी में कांग्रेस चौथे नम्बर की पार्टी बनकर रह गई। कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्तााओं का टोटा भी देखने को मिलने लगा। भाजपा केन्द्र से लेकर यूपी तक में सत्ता में काबिज होती चली गई। सिने स्टार राजबब्बर को प्रदेश कांग्रेस की कमान दी गई, लेकिन कोई फिल्मी करिश्मा वह नहीं दिखा पाए। अब जमीन से जुड़े पूर्वांचल के अजय कुमार लल्लू को कांग्रेस ने नया अध्यक्ष बनाया है। लल्लू का कहना है कि जो कार्यकर्ता दुबक गया था, अब वह सड़क पर दिखने लगेगा। यूपी की हालत खराब होती जा रही है। अगर ऐसा ही खराब काम होता रहा तो कांग्रेस कार्यकर्ता योगी सरकार को किसी भी हालत में चैन से नहीं बैठने देगा। ऐसे तमाम मुद्दों पर पत्रिका ने बात की। पेश हैं अंश-
सवाल- आपको मालूम था कि आप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाएंगे?
उत्तर- नहीं, मैं तो आम कार्यकर्ता था और आगे भी रहूूंगा। सोनिया गांधी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसमें मैं खरा उतरने की कोशिश करूंगा।
सवाल- 30 सालों से बगैर सरकार के कांग्रेस कार्यकर्ता निराश हो गया है। उसे कैसे सक्रिय करेंगे?
उत्तर- दरअसल, कांग्रेस राजनीतिक दल नहीं एक विचारधारा भी है। महात्मा गांधी के विचारधारा को लेकर हम आगे बढ़े थे और आज भी उसी पर कायम हैं। कार्यकर्ताओं को उत्साह से भर देना और उन्हें सही राह दिखाना मेरा काम होगा। अब देखिए विभिन्न मुद्दों पर कांगे्रस सड़क पर दिखने लगी है। चाहे सोनभद्र का मामला हो या फिर आगरा का। इलाहाबाद में भी एनएसयूआई ने अच्छा काम किया है।
सवाल- कांग्रेस के जो पुराने नेता हैं, वे आपकी नई टीम को कैसे पनपने देंगे?
उत्तर- हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ता नए कार्यकर्ताओं का स्वागत कर रहे हैं। उन्हें दिशा निर्देश देंगे।

सवाल- आपकी नजर में यूपी की टॉप समस्याएं क्या हैं?
उत्तर- यूपी में समस्याएं ही समस्याएं हैं। सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार गले तक भरा हुआ है। कानून व्यवस्था नहीं रह गई है। यातायात चेकिंग के नाम पर आम आदमी को परेशान कर उगाही की जा रही है। लड़कियों के साथ ज्यादती बेइंतिहा हो रही हैं। किसान परेशान है। गन्ना किसान, आलू किसान रो रहा है। बेरोजगारी चरम पर है। होमगार्डों तक को इस सरकार ने निकालना शुरू कर दिया है। हर मुकाम पर सरकार फेल है।
सवाल- आपकी नजर में इसका क्या सल्यूशन है?
उत्तर- इन समस्याओं का सल्यूश्न कांग्रेस है। हमने तय कर लिया है कि सरकार के हर बुरे फैसले और खराब काम का सड़क से सदन तक विरोध किया जाएगा। हम योगी सरकार के असफल मंत्री और अधिकारी को तक तक चैन से नहीं बैठने देंगे जब तक वे काम करना शुरू नहीं कर देते।

ट्रेंडिंग वीडियो