लखनऊ

यूपी में बिना अध्यक्ष के ही प्रदर्शन को मजबूर कांग्रेस, 403 विधानसभाओं अग्निपथ योजना का विरोध

देश भर में केंद्र सरकार की योजना अग्निपथ का विरोध हर युवा कर रहा है। वहीं अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं का समर्थन करते हुए कांग्रेस अब पूरे प्रदेश की सभी विधान सभाओं में प्रदर्शन कर रही है। इसमें सबसे महावपूर्ण बात है कि प्रदेश में कांग्रेस के पास इस समय कोई भी अध्यक्ष नहीं है। साल 2022 विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही अभी तक ये पद खाली पड़ा हुआ है। हाल के हुए चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार खुद भी चुनाव हार गए थे इनकी जमानत जब्त हो गई है।

लखनऊJun 27, 2022 / 08:13 pm

Dinesh Mishra

File Photo of Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi on Discussion

उत्तर प्रदेश के कांग्रेस मुख्यलाय पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अग्निपथ योजना वापस लेने के लिए सोमवार को सुबह दस से एक बजे तक देश की हर विधानसभा में कांग्रेस धरना देगी. अग्निपथ योजना को युवकों के खिलाफ बताते हुए माकन ने कहा -‘बीजेपी ने वन रैंक, वन पेंशन का किया था वादा, अग्निपथ बिना रैंक, बिना पेशंन का है इरादा.’इसी ऐलान को देखते हुए अयोध्या में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने भी अयोध्या विधानसभा में प्रदर्शन किया। इसी प्रकार राजधानी लखनऊ में महिला कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसके बाद पुलिस ने थोड़ी सख्ती भी दिखाई।


यूपी में कांग्रेस का प्रदर्शन, महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सेना भर्ती में केंद्र सरकार की ओर से लाई गई अग्निपथ स्कीम के विरोध में आज कांग्रेस का प्रदेश भर में हल्ला बोल है। नेताओं के नेतृत्व में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक धरने प्रदर्शन किए और प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका गया।

अग्निपथ योजना का सख्त विरोध कर रही कांग्रेस
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की नब्ज टटोलने के लिए आए महासचिव अजय माकन ने कहा कि अग्निपथ हमारी सीमाओं की सुरक्षा पर नकारात्मक असर डालेगी अग्निपथ. नाम, नमक, निशान और यूनिट से अग्निवीरों का जुड़ाव नहीं होगा. माकन ने कहा कि 50 से 80 हजार सैनिक हर साल भर्ती होती थी, लेकिन अब हर चौथे साल अग्निपथ के सैनिक हटा दिए जाएंगे, जिसके चलते अब हर साल साढ़े ग्यारह हजार सैनिक ही भर्ती हो पाएंगे. कुछ सालों में हमारे सैनिक 14 लाख से घटकर 6 लाख रह जाएंगे. कोविड के दौरान फिजिकल टेस्ट पास कर चुके 50 हजार से ज्यादा नौजवानों को सीधे भर्ती न देकर अग्निपथ योजना के तहत उन्हें भर्ती किया जा रहा है.


यूपी कांग्रेस ने प्रयागराज, बलिया, मुरादाबाद, नोएडा, गाजियाबाद और राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन जोरदार रहा। जिसमें मोदी सरकार और बीजेपी खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अग्निपथ स्कीम को देश हित में वापस लेने की मांग हुई। प्रदर्शन में कांग्रेस की अग्रिम संगठन एनएसयूआई,युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और सेवा दल के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले विरोध प्रदर्शनों की निगरानी के लिए प्रदेश कांग्रेस की ओर से 403 पर्यवेक्षक भी लगाए गए हैं जो धरने प्रदर्शनों की रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को सौंपेंगे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.