scriptSonbhadra ghatna 2019 :प्रियंका गांधी को हिरासत की खबर पर कांग्रेसियों में उबाल | Congress Protest against Priyanka Gandhi Arrest | Patrika News

Sonbhadra ghatna 2019 :प्रियंका गांधी को हिरासत की खबर पर कांग्रेसियों में उबाल

locationलखनऊPublished: Jul 19, 2019 08:23:51 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

कार्यकर्ताओ के साथ विधायकों ने धरना दिया।

Priyanka Gandhi Arrest

Sonbhadra ghatna 2019 :प्रियंका गांधी को हिरासत की खबर पर कांग्रेसियों में उबाल

लखनऊ-लखनऊ सोनभद्र में जमीन के विवाद में दस लोगों की हत्या के बाद वहां माहौल बेहद तनावपूर्ण है।वाराणसी में इलाज करा रहे।घायलों को देखने के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोनभद्र में घटनास्थल जाने का कार्यक्रम बनाया। सोनभद्र में धारा 144 लागू होने के कारण प्रियंका गांधी को मिर्जापुर में रोका गया।जहां पर वह धरना पर बैठ गईं।
इसके बाद उनको हिरासत में लिया गया। प्रियंका को हिरासत में लेने की सूचना प्रदेश भर में फैलते ही कांग्रेस के नेता सड़कों पर उतर आए। प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में लखनऊ में महात्मा गांधी पार्क जीपीओ पर कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओ के साथ विधायकों ने धरना दिया।
महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे विधायक अराधना मिश्रा उर्फ मोना विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह के साथ अन्य नेता भी धरना पर बैठे।कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में हुई झड़प,पुलिस जबरदस्ती कार्यकर्ताओं को बस में उठाकर ले गई कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो