scriptराफेल मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस, अब बनाई ये प्लानिंग | Congress seva dal protest against bjp on rafale deal | Patrika News

राफेल मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस, अब बनाई ये प्लानिंग

locationलखनऊPublished: Sep 08, 2018 12:08:54 am

Submitted by:

Prashant Srivastava

राफेल मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस, अब बनाई ये प्लानिंग

hh

राफेल मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस, अब बनाई ये प्लानिंग

लखनऊ. राफेल डील पर सरकार के विरोध करते हुए यूपी कांग्रेस सेवादल ने शुक्रवार को एक पदयात्रा का आयोजन किया गया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस सेवादल के स्वयंसेवक कतारबद्ध होकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से परिवर्तन चैक की ओर जाने के लिए बढ़े। इस पदयात्रा का नेतृत्व यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर कर रहे थे व संचालन प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डाॅ. प्रमोद कुमार पाण्डेय कर रहे थे। पदयात्रा आगे बढ़ी ही थी कि भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पुलिस ने बैरीकेडिंग कर पदयात्रा को वहीं रोक दिया। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए पदयात्रा को आगे बढ़ने नहीं दिया।

यह जानकारी देते हुए यूपी कांग्रेस सेवादल के मीडिया प्रभारी एवं संगठन मंत्री राजेश सिंह ‘काली’ ने बताया कि कांग्रेस सेवादल के स्वयंसेवक वहीं कतारबद्ध होकर धरने पर बैठकर रामधुन गाने लगे।
यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि राफेल डील केन्द्र सरकार द्वारा एक खुला भ्रष्टाचारी खेल है और सदी का सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए केन्द्र सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होने जेपीसी के गठन की मांग कर उससे जांच कराये जाने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ने यह आरोप कांग्रेस सेवादल द्वारा राफेल डील के विरोध में प्रथम चरण की पदयात्रा में लगाया।

यूपी में भारत बंद का दिखेगा असर
पेट्रोल, डीजल एवं रसोईगैस के दामों में केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा लगातार की जा रही बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में आगामी 10 सितम्बर को कांग्रेस पार्टी के आवाहन पर ‘भारत बन्द’ को सफल बनाने के लिए आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक आवश्यक बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी कांग्रेसजनों से देश की जनता की पीड़ा एवं आक्रोश को अभिव्यक्ति देने वाली, 10 सितम्बर के इस ‘भारत बन्द’ को सफल बनाने हेतु जिला, शहर, ब्लाक, वार्ड स्तर पर एवं कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित सभी फ्रन्टल, प्रकोष्ठों एवं विभागों को निर्देशित किया कि वह अपने अपने क्षेत्र में जनता से संवाद स्थापित करते हुए उनसे अनुरोध करें कि जनता के हित के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा आवाहन किये गये इस भारत बन्द में सहभागिता सुनिश्चित कर ‘भारत बन्द’ को सफल बनायें जिससे मंहगाई से त्रस्त जनता के हित में निरंकुश व कमजोर तबके के प्रति असंवेदनशील सरकार के विरूद्ध लड़ी जाने वाली इस लड़ाई में सरकार पर बड़ा दबाव बनाया जा सके और देश की जनता को इस भीषण मंहगाई से निजात दिलाया जा सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो