scriptकांग्रेस प्रवक्ता ने स्मृति ईरानी पर कसा तंज, स्मृति ईरानी अतांक्षरी खेल सकती हैं लेकिन महिला सुरक्षा लेकर कुछ नहीं कहतीं | Congress spokesperson lashed out at Smriti Irani | Patrika News
लखनऊ

कांग्रेस प्रवक्ता ने स्मृति ईरानी पर कसा तंज, स्मृति ईरानी अतांक्षरी खेल सकती हैं लेकिन महिला सुरक्षा लेकर कुछ नहीं कहतीं

संबित पात्रा ने राहुल गांधी को निशाने पर लेकर ऐसे किया स्मृति ईरानी का बचाव

लखनऊOct 20, 2020 / 12:32 pm

Neeraj Patel

कांग्रेस प्रवक्ता ने स्मृति ईरानी पर कसा तंज, स्मृति ईरानी अतांक्षरी खेल सकती हैं लेकिन महिला सुरक्षा लेकर कुछ नहीं कहतीं

कांग्रेस प्रवक्ता ने स्मृति ईरानी पर कसा तंज, स्मृति ईरानी अतांक्षरी खेल सकती हैं लेकिन महिला सुरक्षा लेकर कुछ नहीं कहतीं

लखनऊ. यूपी के कई जिलों में बलात्कार की विभिन्न घटनाओं पर स्मृति ईरानी की चुप्पी पर कांग्रेस ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री पर निशाना साधा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा नेत्री अतांक्षरी खेल सकती हैं मगर हाथरस, उन्नाव और बाराबंकी पर एक शब्द तक नहीं बोलतीं। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत कहा कि स्मृति ईरानी का वजूद खतरे में है। वो नारी सुरक्षा की बात करती थीं, सड़कों पर उतर जाती थीं। महिलाओं के लिए आवाज उठाती थीं। मगर सत्ता में आने के बाद से उनका ह्रदय परिवर्तन हो गया है। उन्हें महिला सुरक्षा के मामले और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध दिखाई ही नहीं दे रहे हैं।

कांग्रेस नेत्री ने कहा कि स्मृति ईरानी सिर्फ यूपी की सांसद होने की उत्तरदायी नहीं हैं। वो महिला और बाल विकास कल्याण मंत्री भी हैं। वो अतांक्षरी खेल सकती हैं मगर हाथरस, उन्नाव, शाहजहांपुर और बाराबंकी पर एक शब्द नहीं बोलती। वहीं भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी को निशाने पर ले लिया और अमेठी से उनकी हार को याद दिलाया।

कांग्रेस प्रवक्ताओं और कांग्रेस पार्टी को स्मृति के बारे में ऐसा कहना ही नहीं चाहिए। उनके (कांग्रेस) राजकुमार को उनके ही घर अमेठी चुनाव से क्षेत्र से हराने वाली स्मृति ईरानी ही हैं। वो शेरनी हैं। केंद्रीय मंत्री दोपहर एक बजे अमेठी कलेक्ट्रेट पहुंचेंगी और कोविड-19 से संबंधित प्रस्तुतिकरण देखने के बाद विभिन्न विकास परियोजनाओं का डिजिटल लोकार्पण करेंगी। इसके बाद वह कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगी और जिले के पांच ग्राम प्रधानों से बातचीत करेंगी। ईरानी अपराह्न चार बजे लखनऊ हवाईअड्डे के लिए रवाना होंगी और वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

Home / Lucknow / कांग्रेस प्रवक्ता ने स्मृति ईरानी पर कसा तंज, स्मृति ईरानी अतांक्षरी खेल सकती हैं लेकिन महिला सुरक्षा लेकर कुछ नहीं कहतीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो