scriptCongress Star प्रचारकों की लिस्ट में 30 बड़े नाम शामिल, दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को किया UP Election से बाहर | Congress Star campaigners list in up elections rahul gandhi priyanka | Patrika News

Congress Star प्रचारकों की लिस्ट में 30 बड़े नाम शामिल, दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को किया UP Election से बाहर

locationलखनऊPublished: Jan 24, 2022 06:46:07 pm

Submitted by:

Dinesh Mishra

Uttar Pradesh Elections 2022 में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने के लिए कांग्रेस ने अपने भारी भरकम योद्धाओं की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें प्रमुख नाम सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, का है।

rahul_gandhi.jpg
Uttar Pradesh Elections में कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित 30 सदस्य शामिल हैं।
CM Ashok Gahlot, Sachin Pilot, CM Bbhupesh Baghel in list

इसके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम सचिन पायलट, हार्दिक पटेल, कन्हैया कुमार, धीरज गुर्जर और आरपीएन सिंह का नाम है। हालांकि इस लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्वियजय सिंह को स्थान नहीं मिल पाया है। जबकि इसके पहले के चुनावों में दोनों ही नेताओ को यूपी की ज़िम्मेदारी मिली थी।
यह भी पढे : SP विधायक ने Join की BJP, बोले – अखिलेश यादव अपने ही नेताओं से नहीं मिलते, वहाँ सिर्फ चाटुकार

Congress Star Pracharak list

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अजय कुमार लल्लू, यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, आराधना मिश्रा मोना कांग्रेस विधानमंडल दल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, भूपेंद्र हुड्डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह, डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदीप जैन आदित्य पूर्व केंद्रीय मंत्री, यूपी सरकार में मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णन, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, वर्षा गायकवाड, हार्दिक पटेल, फूलो देवी नेताम, सुप्रिया श्रीनेत, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, प्रणीति शिंदे, धीरज गुर्जर रोहित चौधरी और तौकीर आलम शामिल हैं।
यह भी पढे: Noida में सर्वण और ग्रामीण वोट निर्णायक: MLA पंकज सिंह के साथ BJP की प्रतिष्ठा दांव पर, कांग्रेस की पंखुड़ी के साथ कितने ब्राह्मण

UP Assembly Election 2022 में 403 सीटों पर कुल सात चरणों में मतदान होगा. पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा. पहले चरण की शुरुआत पश्चिमी यूपी से हो रही है. वहीं, दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी, तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी, चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी, 5वें चरण का मतदान 27 फ़रवरी, छठे चरण का मतदान 3 मार्च और 7वें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा. वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी.

ट्रेंडिंग वीडियो