लखनऊ

अदिति सिंह पर भड़के अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस ने लिया बड़ा एक्शन, इस फैसले से राजनीतिक गलियारों में मची हलचल

– रायबरेली से सदर विधायक अदिति सिंह ने की सीएम योगी से मुलाकात
– कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अदिति के इस कदम पर जताई नाराजगी

लखनऊOct 18, 2019 / 04:14 pm

Karishma Lalwani

सीएम योगी से मिलीं अदिति सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दी कार्रवाई की चेतावनी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सदर विधायक अतिदि सिंह (Aditi Singh) के सीएम योगी (CM Yogi Adityanath) से मुलाकात करने पर कांग्रेस पार्टी में हड़कंप मच गया। इसे लेकर पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं, नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) ने अदिति सिंह के इस कदम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पर एक्शन लेने की बात कही है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, अजय कुमार लल्लू ने अदिति सिंह पर नाराजगी जाहिर कर कहा कि जो सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं और जिनकी कोई विचारधारा नहीं, वे कहीं भी जा सकते हैं। हमने अदिति सिंह को नोटिस जारी किया है। नोटिस पर जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्र की समस्या के हल के लिए की मुलाकात

सदर विधायक अदिति सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र की समस्याओं के सिलसिले में मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की थी। गुरुवार को मुख्यमंत्री का विधायकों से मिलने का दिन तय था। इसी क्रम में उन्होंने अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विकास कार्यों को लेकर हमेशा बेहद संजीदा रहते हैं और विपक्ष के विधायकों को भी विकास के मुद्दे पर तरजीह देते हैं।
ये भी पढ़ें: अब पश्चिमी यूपी में भी सक्रिय हुई प्रियंका, आज से अध्यक्ष चुनने की कवायद शुरू

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1185074366834331649?ref_src=twsrc%5Etfw
क्षेत्र की समस्या के हल के लिए की मुलाकात

सदर विधायक अदिति सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र की समस्याओं के सिलसिले में मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की थी। गुरुवार को मुख्यमंत्री का विधायकों से मिलने का दिन तय था। इसी क्रम में उन्होंने अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विकास कार्यों को लेकर हमेशा बेहद संजीदा रहते हैं और विपक्ष के विधायकों को भी विकास के मुद्दे पर तरजीह देते हैं।
ये भी पढ़ें: अब पश्चिमी यूपी में भी सक्रिय हुई प्रियंका, आज से अध्यक्ष चुनने की कवायद शुरू
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.