पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक केंद्र और प्रदेश सरकार की खामियों को जनता के बीच प्रभावशाली तरीके से प्रचारित किया जाए। भाजपा द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार का जवाब उसी शैली में देने के लिए युवाओं को तैयार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि नवनियुक्त प्रभारी हनुमान त्रिपाठी को प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में अच्छा खासा अनुभव है। वर्ष 1983 से वर्ष 2000 तक राष्ट्रीय से लेकर ब्लाक स्तरीय दर्जनों प्रशिक्षण शिविरों का संचालन कर चुके हैं।
राफेल डील पर निकालेगी पदयात्रा राफेल डील के मुद्दे पर कांग्रेस ने अब सदन से लेकर सड़क पर भी बीजेपी को घरेगी। कांग्रेस का सेवादल राफेल विमान डील के मुद्दे को लेकर बीजेपी सरकार के खिलाफ चीन चरणों में पदयात्रा करेगी। इसकी शुरुआत शुक्रवार से होगी। शुक्रवार को ये पदयात्रा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से परिवर्तन चौक तक निकाली जाएगी। इसका नेतृत्व सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार पाण्डेय करेंगे। यह जानकारी देते हुए यूपी कांग्रेस सेवादल के मीडिया प्रभारी एवं संगठन मंत्री राजेश सिंह ‘काली’ ने बताया कि राफेल विमान डील मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार को कांग्रेस सेवादल बख्शने के मूड में नहीं है एवं कांग्रेस सेवादल इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतरकर आर-पार की लड़ाई लड़ने जा रही है।
राजेश सिंह ‘काली’ ने बताया कि कांग्रेस सेवादल ने पहले चरण में मण्डल स्तर पर, दूसरे चरण में जिला स्तर पर, तीसरे चरण में ब्लॉक/पंचायत स्तर पर जाकर सेवादल के स्वयंसेवक पदयात्राएं निकालकर जनता के बीच जाकर इस कृत्य का पर्दाफाश करेंगे। उन्होने कहा कि यह आम जनता का पैसा है और भाजपा सरकार ने जनता की जेब पर डाका डाला है।