scriptप्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अजय कुमार लल्लू ने दिया बड़ा बयान, उपचुनाव में गठबंधन पर कहा यह | Congress UP President Ajay Kumar Lallu over upchunav | Patrika News

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अजय कुमार लल्लू ने दिया बड़ा बयान, उपचुनाव में गठबंधन पर कहा यह

locationलखनऊPublished: Oct 08, 2019 05:55:20 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

सोमवार को कांग्रेस ने अजय कुमार लल्लू को नया प्रदेश अध्यक्ष बना दिया जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

Ajay Kumar

Ajay Kumar

लखनऊ. सोमवार को कांग्रेस ने अजय कुमार लल्लू को नया प्रदेश अध्यक्ष बना दिया जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। यूपी में अपनी खोई हुई जमीन को वपास पाने की कोशिश में कांग्रेस का यह बड़ा कदम माना जा रहा है। अजय कुमार लल्लू कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के करीबी माने जाते हैं। कांग्रेस विधानमंडल दल के वह नेता है। इसी के साथ उन्हें ऐसे वक्त में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, जब उपचुनाव होने वाले हैं। मंगलवार को इसी सिलसिले में अजय कुमार लल्लू ने बड़ा बयान जारी किया है। इसी के साथ ही उन्होंने कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के बगावती तेवर अपनाने पर संभावित कार्रवाई को लेकर भी अपनी बात रखी है।
ये भी पढ़ें- चार लाख इन महिलाओं को सीएम योगी का दिवाली तोहफा, हर किसी के खाते में पहुंचेंगे इतने रुपए

अदिति सिंह पर बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष-

इसी के साथ रायबरेली से विधायक अदिति सिंह के सदन में शामिल होने व कांग्रेस की आदेश का पालन न करने पर अजय कुमार लल्लू ने कहा कि अदिति सिंह को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। उनके जवाब का इंतेजार है। जवाब आने के बाद यह पार्टी तय करेगी कि इस मामले में क्या करना है।
ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता में भाजपा का चलाया गया वीडियो, रमाकांत यादव ने दिया बड़ा बयान

Congress
गठबंधन पर कहा यह-
अजय कुमार लल्लू ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि पार्टी किसी से भी उपचुनाव में गठबंधन नहीं करेगी। कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहां कि पार्टी जनता की समस्याओं को सड़क से लेकर सदन तक उठाएगी। किसानों का बकाया, बिगड़ी कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, रोजगार जैसे हम मुद्दों पर हम चुनाव लड़ेंगे। हमारा संघर्ष जनता से छिपा नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो