लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय पर गुलाम नबी आजाद और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने जिला अध्यक्षों संग अहम बैठक की। सूत्रों की मानें तो बैठक में चुनावी तैयारियां तेज करने की रणनीति पर चर्चा हुई। साथ ही यूपी में राहुल गांधी की रैलियों की रूपरेखा भी तैयार की गई।
शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कांग्रेस से गठबंधन कर सकती है। हालांकि, अभी कोई औपचारिक घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन दोनों दलों के रुख से स्पष्ट है कि वह साथ मिलकर चुनाव लड़ने को तैयार हैं। बीते दिनों शिवपाल यादव ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी के अलावा वह किसी भी सेक्युलर पार्टी के साथ समझौते को तैयार हैं। कहा था कि कांग्रेस से भी बात चल रही है। सम्मानजनक सीटें पर मिलने पर वह कांग्रेस से गठबंधन कर सकते हैं।