scriptसीएम योगी को अखिलेश का ऑफर, सरकार की मदद को तैयार हैं सपाई, गांव-गांव साइकिल से जनता तक जाएंगे | Coronavirus Akhilesh Yadav is ready to help Yogi sarkar | Patrika News

सीएम योगी को अखिलेश का ऑफर, सरकार की मदद को तैयार हैं सपाई, गांव-गांव साइकिल से जनता तक जाएंगे

locationलखनऊPublished: Apr 02, 2020 01:16:30 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

– कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि लॉकडाउन में मजदूरों को हो 21 दिन का अग्रिम भुगतान- कोरोनाकाल में घरों तक भोजन पहुंचाने की व्यवस्था सरकार तत्काल करे : अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव बोले- अगर सरकार राजनीति से ऊपर उठकर निर्णय ले तो वो गांव-गांव तक फैले सपा के संगठन व कार्यकर्ताओं की साइकिल के माध्यम से मिड डे मील वितरण संभव कर सकती है

लखनऊ. कोरोना वायरस के चलते 14 अप्रैल तक पूरा देश लॉकडाउन है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार से राजनीति से हटकर निर्णय लेने की अपील की है। अखिलेश यादव ने कहा कि जो बच्चे मिड-डे मील में पौष्टिक आहार पा रहे थे, उनके लिए इस कोरोनाकाल में घरों तक भोजन पहुंचाने की व्यवस्था सरकार तत्काल करे। अगर सरकार राजनीति से ऊपर उठकर निर्णय ले तो वो गांव-गांव तक फैले सपा के संगठन व कार्यकर्ताओं की साइकिल के माध्यम से ये वितरण संभव कर सकती है। हम तैयार हैं।
सपा प्रमुख ने एक और ट्वीट करते हुए कहा कि खाद्य सामग्री को लेकर सरकार की तरफ से ये स्पष्टीकरण आना चाहिए कि अभी उसके पास कितने और दिनों का भंडारण है, जिससे लोग अनावश्यक संग्रहण से बचें। गेहूं से आटा बनाने का काम तुरंत युद्ध स्तर पर करने हेतु इससे संबंधित औद्योगिक इकाइयों को तत्काल शुरू करना चाहिए। जनता से संयम की अपील है।
https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1245566768136912897?ref_src=twsrc%5Etfw
मजदूरों को हो 21 दिन का अग्रिम भुगतान : प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि मनरेगा के तहत मिलने वाला रोजाना का मेहनताना इस समय ग्रामीण मजदूरों की जिंदगी में राहत ला सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमन्त्री जी से अपील की है कि ग्रामीण मजदूरों को 21 दिन का अग्रिम भुगतान दिया जाए ताकि उनको इस संकट के समय कष्ट न सहने पड़ें।
https://twitter.com/priyankagandhi/status/1245592905055481859?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो