उत्तर प्रदेश में मिले 1967 कोरोना के नये मरीज, डिस्चार्ज होने वालों की संख्या फिर हुई कम
उत्तर प्रदेश में इस समय 22,290 एक्टिव मरीज हैं।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 1967 नए पॉजिटिव केस सामने आए। जबकि 1696 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। चार दिनों के बाद एक बार फिर नए मरीजों की संख्या डिस्चार्ज लोगों से ज्यादा हो गई। यूपी में अभी तक सामने आए कुल 5,49,228 पॉजिटिव केसों में से 5,18,390 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। यानी प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर 94.4 प्रतिशत हो गई है। वहीं अब तक कोरोना वायरस से 7,848 लोगों की मौत हो चुकी है।
22,290 एक्टिव केस
प्रदेश में इस समय 22,290 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 10,846 लोग होम आइसोलेशन में इलाज करवा रहे हैं। जबकि 2124 लोग निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। बाकी बचे हुए मरीज सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक 3,15,814 लोगों ने होम आइसोलेशन में अपना इलाज कराया है। इनमें से 3,04,968 ने अपना आइसोलेशन का समय भी पूरा कर लिया। आरटीपीसीआर जांच के लिए नवंबर के दूसरे पखवाडे़ में 42 प्रतिशत से ज्यादा नमूने लिए गए हैं।
बढ़ रही भंडारण क्षमता
वहीं कोरोन वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए होने वाले टीकाकरण की तैयारियां भी जोरों पर है। इस समय प्रदेश में वैक्सीन भंडार की क्षमता 80 हजार लीटर है। इसे बढ़ाकर 2.03 हजार लीटर किया जा रहा है। यानी लगभग 1.25 लाख लीटर भंडारण क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। इंट्रामस्कुलर टीका लगाने वालों की पहचान की जा रही है। जैसे ही वैक्सीन आएगी निर्देश के अनुसार ही टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।
यहां एक्टिव केसों की संख्या
लखनऊ- 331
गाजियाबाद- 113
नोएडा- 120
मेरठ- 220
वाराणसी- 113
अब पाइए अपने शहर ( Lucknow News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज