scriptसपा सरकार में भ्रस्टाचार का बोलबाला था, अखिलेश पहले अपने गिरबान में देखें- स्वतंत्र देव सिंह | Corruption prevailed in the SP government, see Akhilesh first in his g | Patrika News

सपा सरकार में भ्रस्टाचार का बोलबाला था, अखिलेश पहले अपने गिरबान में देखें- स्वतंत्र देव सिंह

locationलखनऊPublished: Apr 29, 2022 04:53:08 pm

Submitted by:

Dinesh Mishra

यूपी के कैबिनेट मंत्री ने कहा की भ्रष्टाचार का पर्याय, खनन, भर्ती जैसे घोटालों का पर्याय थी सपा सरकार। माफिया पर बुलडोजर सपा मुखिया भ्रष्टाचियों पर बुलडोजर चलने से क्यों बौखला रहे हैं ?
 

File Photo of Cabinet Minister Swatantra Dev Singh

File Photo of Cabinet Minister Swatantra Dev Singh

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार का पर्याय रही सपा सरकार के मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव पहले अपने गिरेबान में झांके, जिनके शासन में आये दिन घोटाले होते थे। यश भारती पुरस्कार के नाम पर भारी भरकम राशि तो ‘अपनो’ को उपकृत करने पर ही उड़ायी जाती थी ।
अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए योगी को घेरा

अखिलेश यादव के ट्वीट पर पलटवार करते हुए स्वतंत्र देव ने कहा कि योगी सरकार विकास पर पैसा खर्च कर रही है। सरकार की नजर में प्रदेश का हर नागरिक समान है। विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को समान रूप से मिल रहा है। मुआवजा वितरण में भी किसी के साथ कोई भेदभाव भाजपा सरकार नहींं करती है। लेकिन सपा सरकार की हर भर्ती और योजना में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। यहाँ तक कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग भी इससे अछूता नही था । भर्ती में एक जाति विशेष का तो जैसे अधिकार ही हो गया था।
सपा सरकार में यश भारती पुरस्कार की शुरुआत

सपा सरकार ने यश भारती पुरस्कार की शुरुआत तो सरकारी खजाने से अपने लोगों को उपकृत के लिए ही शुरू की थी । ऐसे में अखिलेश यादव के मुंह से भ्रष्टाचार की बात हास्यास्पद है क्योंकि सपा सरकार में घोटालों की लंबी श्रृंखला ही रही है। उनके खनन मंत्री तो आजतक जेल में बंद हैं। उन्होंने अखिलेश से यह जानना चाहा कि अपराधियों और माफिया पर बुलडोजर चलने से उन्हें इतनी पीड़ा क्यों हो रही है? उन्हें यह सार्वजनिक करना चाहिए कि कब्जे की जमीन पर माफिया का निर्माण कैसे जायज हो सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो