UP Nikay Chunav 2023: 760 नगर निकायों की मतगणना होगी कल, सुरक्षा व्यवस्था के किए गए व्यापक इंतजाम
लखनऊPublished: May 12, 2023 04:19:37 pm
UP Nikay Chunav 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव की मतगणना कल सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। सभी की निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हुई हैं। नगर निकायों के लिए दो चरणों में मतदान की प्रक्रिया पूरी कराई गई है।


13 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे।
UP Nikay Chunav 2023: नगर निकाय चुनाव के वोटों की गिनती कल शनिवार सुबह 8:00 बजे से शुरू हो जाएगी। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। प्रशासनिक स्तर पर मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण का कार्य पूरा करा लिया गया है। उन्हें समय पर मतगणना केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं उम्मीदवारों के प्रतिनिधि को मतगणना स्थल पर मौजूद रहने के लिए पास उपलब्ध कराया जाएगा।