बीते गुरुवार को सबसे ज्यादा केस आपको बता दें कि गुरुवार की आई रिपोर्ट में पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 361 नए संक्रमण के मामले सामने आए है। इनमें से 255 लोग रिकवर हुए हैं। अब तक 92 हजार 47 सैंपल की जांच की गई। वहीं गौतमबुद्ध नगर में 167 और गाजियाबाद में 107 संक्रमित पाएं गए है। जबकि लखनऊ में 15, वाराणसी में 10 और आगरा में 9 पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए। इसके अलावा मेरठ में 6 और कानपुर 5 व ललितपुर में 5 केस रिपोर्ट हुए है।
31 करोड़ 64 लाख के पार वैक्सीनेशन का आंकड़ा चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक, राज्य में अब तक कुल 31 करोड़ 64 लाख 57 हजार 314 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में 15 करोड़ 30 लाख 12 हजार 516 को पहली डोज व 13 करोड़ 13 लाख 23 हजार 510 को दोनों डोज लग चुकी है। यूपी में इसके अलावा 15 से 17 साल के बीच के 1 करोड़ 33 लाख 73 हजार 79 को पहली डोज व 94 लाख 42 हजार 88 को दोनों डोज लगा दी गई है। वही 12 से 14 वर्ष के 54 लाख 26 हजार 522 बच्चों को पहली डोज और 4 लाख 36 हजार 773 को दोनों डोज लग चुकी है।