scriptCAA लागू होते ही सीमा हैदर के खिलाफ दर्ज हो सकता है क्रिमिनल केस, थाने पहुंचा मामला | Criminal case may be registered against Seema Haider | Patrika News
लखनऊ

CAA लागू होते ही सीमा हैदर के खिलाफ दर्ज हो सकता है क्रिमिनल केस, थाने पहुंचा मामला

CAA लागू होते ही पाकिस्तानी पति गुलाम ने सीमा की धड़कनें बढ़ा दी हैं। भारत में वकील भेजकर बच्चे वापस मांग लिए हैं और सीमा के खिलाफ तहरीर भी दिलाई है।

लखनऊMar 13, 2024 / 09:28 pm

Shivmani Tyagi

seema_haider_latest_photo.jpg

Seema Haider latest Photo

सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने भारत में अपना वकील भेजकर सीमा के खिलाफ एक शिकायती पत्र थाने दिलवाया है। इस शिकायती पत्र में सीमा के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किए जाने की मांग की गई है। इसके पीछे वजह बताई गई है कि सीमा हैदर ने हिन्दुस्तानी अदालत को गुमराह किया है। कहा गया है कि भारतीय अदालत ने सीमा को जिन शर्तों पर जमानत दी थी सीमा ने उन शर्तों को तोड़ा है। इसलिए सीमा के खिलाफ क्रिमिनल केस बनता है।
दरअसल एक ओर देश में CAA लागू होने जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा था कि अब सीमा हैदर को भारतीय नागरिकता मिल जाएगी। सीएए लागू होने की खबर मिलते ही सीमा का नाचते हुए एक वीडियो (Seema haider dance ) भी सामने आया था। इसी बीच सीमा के पाकिस्तानी पति ने एक नई अड़चन सीमा के रास्ते में खड़ी कर दी है। सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने अपने वकील के माध्यम से एक शिकायती पत्र थाने भिजवाया है। सीमा हैदर के पति गुलाम के भारतीय एडवोकेट मोमिन मलिक ने पुलिस से कहा है कि, सीमा हैदर के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किया जाए। गुलाम हैदर के वकील ने यह शिकायती पत्र रबूपुरा थाने में दिया है। इस शिकायती पत्र में सचिन के पिता नेत्रपाल को भी आरोपित किया गया है। कहा गया है कि सीमा को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए और गुलाम हैदर के बच्चें उन्हे वापस दिए जाए। यानी सीमा हैदर के बच्चों भी पति ने मांग लिए हैं और उन्हे पाकिस्तान भेजे जाने की मांग की है।
शिकायती पत्र में एडवोकेट मोमिन मलिक ने कहा है की सीमा हैदर गैर कानूनी तरीके से नेपाल के रास्ते भागकर भारत आई थी। भारत आने के बाद जुलाई 2023 में सचिन और सीमा को गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन इसके बाद उन्हें अदालत से सशर्त जमानत मिल गई थी। आरोप है की जमानत मिलने के बाद सीमा हैदर सचिन के साथ रह रही है। इस तरह उसने जमानत की शर्तों को तोड़ा है। इन्हीं सब बातों को आधार बनाते हुए एडवोकेट ने कहा है की सीमा हैदर अदालत को धोखा दे रही हैं। आरोप लगाया है कि सीमा अनैतिक तरीके से सचिन के साथ रह रही हैं। यह भी आरोप लगाए गए हैं कि जब अदालत ने सीमा को जमानत दी तो उस वक्त उसने खुद को गुलाम हैदर की पत्नी बताया था। यह भी कहा है कि थाने में दर्ज FIR में भी सीमा के पति का नाम गुलाम है। ऐसे में अब वह सचिन के साथ कैसे रह सकती है ? शादी की सालगिरह भी मनाए जाने की बात कही जा रही है।
इस तरह सीमा के पाकिस्तानी पति ने यह भी सवाल उठाया है कि अगर सीमा सचिन की पत्नी हैं तो जमानत में गुलाम को अपना पति क्यों लिखा ? अगर गुलाम की पत्नी हैं तो किस आधार पर वह खुद को सचिन की पत्नी का रही हैं। ऐसे में उन पर धोखाधड़ी का मामला बनता है। आरोप लगाया है कि सीमा ने तथ्यों को छुपाकर गलत तथ्य अदालत के सामने रखें और अदालत को अंधेरे में रखा। सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति ने अपने भारतीय वकील के जरिए यह भी कहा है कि पहले पति के रहते हुए बिना तलाक लिए दूसरी शादी करना भी एक अपराध है। इसे भी अपराध की श्रेणी में माना जाना चाहिए। ऐसे में सीमा हैदर पर कैसे बनता है और सचिन व उनके पिता नेत्रपाल पर भी धारा 120बी का अपराध बनता है। इसी आघार पर उन्हे भी नामजद किया गया है।

Home / Lucknow / CAA लागू होते ही सीमा हैदर के खिलाफ दर्ज हो सकता है क्रिमिनल केस, थाने पहुंचा मामला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो