scriptआज 17 मई का राशिफल : शुक्रवार माँ संतोषी की उपासना से मिलता हैं धन वैभव साथ ही जाने 12 राशियों का हाल | Daily Horoscope 17 may santoshi mata puja | Patrika News

आज 17 मई का राशिफल : शुक्रवार माँ संतोषी की उपासना से मिलता हैं धन वैभव साथ ही जाने 12 राशियों का हाल

locationलखनऊPublished: May 16, 2019 09:10:48 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

Daily Horoscope दैनिक राशिफल

Daily Horoscope

आज 17 मई का राशिफल : शुक्रवार माँ संतोषी की उपासना से मिलता हैं धन वैभव साथ ही जाने 12 राशियों का हाल

Ritesh Singh

लखनऊ , शुक्रवार को माता संतोषी की उपासना करने से व्यक्ति को कभी भी धन – वैभव की कमी नहीं होती माता के आशीर्वाद से उस भक्त को कभी दुःखों का सामना नहीं करना पड़ता हैं लेकिन माता के व्रत में एक खास बात का ध्यान रखना बहुत ही जरुरी होता कि माता को खट्टी चीजों से परहेज़ हैं भूल से भी उस दिन खट्टी चीजों का सेवन ना करें। नहीं तो माता के कोप का शिकार होना पड़ेगा।
Daily Horoscope दैनिक राशिफल

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

मेष (Aries)

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। किसी तरह की झंझट में न पड़ें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।
वृष (Taurus)

कोई बुरी सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें। व्यर्थ बातों में ध्यान न दें। दौड़धूप रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा।
मिथुन (Gemini)

पहले की गई मेहनत का फल प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। निवेश शुभ रहेगा।
कर्क (Cancer)

घर में अतिथियों का आगमन होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचु्अल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में चैन रहेगा। कोई नया काम करने का मन बनेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी।
सिंह( Leo )

रोजगार दूर करने के प्रयास किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से पूरे होंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। समय की अनुकूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या (Virgo)

दूसरों की बातों में न आएं। विवेक से निर्णय लें। लाभ होगा। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाद न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। नौकरी में कार्यभार होगा।
तुला (Libra)

किसी लंबी यात्रा की संभावना है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश इत्यादि से लाभ होगा। नए व्यापारिक अनुबंध हो सकते हैं। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। प्रमाद न करें

वृश्चिक (Scorpio)
व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। योजना फलीभूत होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
धनु ( Sagittarius)

मंदिर-तीर्थस्थल इत्यादि के दर्शन लाभ के योग हैं। कानूनी अड़चन दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ जीवन सुखद रहेगा।
मकर ( Capricorn )

अपने अड़ियलपने पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका है। दूसरों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।
कुंभ (Aquarius)

राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। बाहर जाने का मन करेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क बन सकता है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि मनोनुकूल रहेंगे।
मीन (Pisces)

रोजगार प्राप्ति किसी व्यक्ति से सहयोग से होगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि की संभावना है। कोई बड़ा सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। सुख के साधनों पर व्यय होगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। लाभ होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो