scriptमुलायम के करीबी नेता दर्शन सिंह यादव का निधन, लगातार 40 वर्ष रहे ग्राम प्रधान | Darshan Singh Passed Away who elected 40 times Safai gram pradhan | Patrika News

मुलायम के करीबी नेता दर्शन सिंह यादव का निधन, लगातार 40 वर्ष रहे ग्राम प्रधान

locationलखनऊPublished: Oct 17, 2020 11:54:25 am

Submitted by:

Hariom Dwivedi

Darshan Singh Yadav Passed Away : मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, प्रो. रामगोपाल यादव और शिवपाल सिंह यादव ने दर्शन सिंह यादव के निधन पर दुख जताया है

मुलायम के करीबी नेता दर्शन सिंह यादव का निधन, लगातार 40 बार रहे ग्राम प्रधान

मुलायम के करीबी नेता दर्शन सिंह यादव का निधन, लगातार 40 बार रहे ग्राम प्रधान

इटावा. मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी रहे दर्शन सिंह यादव का निधन शनिवार की सुबह निधन हो गया। दर्शन यादव लम्बे समय से बीमार थे। शनिवार सुबह लखनऊ के लोहिया अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। दर्शन सिंह यादव के निधन पर मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, प्रो. रामगोपाल यादव और शिवपाल सिंह यादव सहित तमाम सपा नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
दर्शन सिंह यादव सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेदह करीबी थी। बीते 40 वर्षों से वह लगातार सैफई के ग्राम प्रधान चुने जाते रहे हैं। इसके लिए अखिलेश यादव की सरकार ने उन्हें यश भारती सम्मान से नवाजा था। वह दर्शन सिंह यादव ही थे राजनीति के शुरुआती दिनों में मुलायम सिंह यादव गांव-गांव जाकर साइकिल से चुनाव प्रचार करते थे। दर्शन सिंह यादव मुलायम सिंह यादव के साथ पहलवानी में भी आजमाते थे।
लंबे समय थे बीमीर
दर्शन सिंह यादव लंबे समय से बीमार थे। बीते दिनों हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। दर्शन सिंह के निधन की सूचना सैफई पहुंची तो समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो