scriptमुख्यमंत्री ने मॉरिशस के पूर्व राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया | Deepest condolences death former Mauritius President Anirudh Jugnauth | Patrika News

मुख्यमंत्री ने मॉरिशस के पूर्व राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

locationलखनऊPublished: Jun 05, 2021 03:50:47 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने मॉरिशस के पूर्व राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने मॉरिशस के पूर्व राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मॉरिशस के पूर्व राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सर अनिरुद्ध जगन्नाथ ने भारत तथा मॉरिशस के मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उत्तर प्रदेश से उनका गहरा जुड़ाव था।
नवम्बर, 2017 में मॉरिशस के 183वें अप्रवासी दिवस के अवसर पर अपनी मॉरिशस यात्रा का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मॉरिशस प्रवास के दौरान उन्होंने सर जगन्नाथ से भेंट की थी। सर अनिरुद्ध जगन्नाथ फरवरी, 2018 में उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट में सम्मिलित होने के लिए लखनऊ आये थे। उक्त अवसर पर भी उनके साथ विचार विमर्श किया था। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
इसे भी पढ़े:कोरोना ने सभी को व्यक्तिगत स्वच्छता का महत्व सिखाया:आनंदीबेन पटेल
इसे भी पढ़े:लखनऊ में दर्ज हुआ रिकार्ड टीकाकरण, जनपद ने पार किया 10 लाख का आंकड़ा


https://www.dailymotion.com/embed/video/x81rlul
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो