गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर भी कार्य चल रहा है। 2014 से जब से मोदी सरकार बनी है विश्व पटल पर भारत की विश्वसनीयता बढ़ी है अब भारत जो कहता है पूरी दुनिया उसे गौर से सुनती है। यह सब नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व के कारण हुआ है। भारत वर्तमान में दुनिया की छठी अर्थव्यवस्था है और हमारा सपना है आने वाले 10 वर्षों में दुनिया में टॉप 3 अर्थव्यवस्था में भारत का नाम हो। करोना क्राइसिस और यूक्रेन क्राइसिस के कारण देश में महंगाई बढ़ी है। विकसित देश अमेरिका और चीन में भी वर्तमान समय में बहुत महंगाई है। कोरोना क्राइसिस को खत्म करने के लिए हमारी सरकार ने जो भी कार्य किए हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने भी सराहना की है।
लखनऊ का नाम बदलने को लेकर दिया प्रस्ताव राजनाथ सिंह से संवाद के दौरान जस्टिस एस सी वर्मा ने प्रदेश न्यायालयों में दबाव कम करने का आग्रह किया। एस पी मिश्रा द्वारा किसान पथ के कार्य में तेजी लाने के लिए कहा गया। वरिष्ठ अधिवक्ता हाई कोर्ट द्वारा अतिक्रमण समाप्त करने का आग्रह किया। पदम साहित्यकार विद्या बिंदु सिंह ने रक्षा मंत्री से लखनऊ का नाम लक्ष्मण पुरी करने का अनुरोध किया। इस सवाल पर एक बार रक्षा मंत्री चौक गए।