उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अलीगढ़ भ्रमण के दौरान विकासखंड धनीपुर के ग्राम रोहिना सिंहपुर में अमृत सरोवर के लोकार्पण के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा एवंमुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश चौमुखी विकास कर रहा है। कैच द रैन एवं अमृत सरोवर जैसे कार्यक्रम पूरे देश में आरंभ हुए हैं। प्रदेश भर में पुराने तालाबों, पोखरों को पुनर्जीवित कर अमृत सरोवर बनाने की प्रक्रिया तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। 176 अमृत सरोवर निर्माण का कार्य प्रगति पर है।
अलीगढ़ के विकासखंड धनीपुर के ग्राम रोहिना सिंहपुर में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के तहत अमृत सरोवर एवं अमृत वन का फीता काटकर, विधि विधान से पूजा अर्चना कर, नारियल फोड़कर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के तहत मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत संपूर्ण प्रदेश के प्रत्येक जनपद में 75 अमृत सरोवर का निर्माण करने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश चूंकि बड़ा प्रदेश है, वर्तमान में प्रदेश में 6000 अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं। आने वाले 15 अगस्त को 20 प्रतिशत अमृत सरोवर तैयार हो जाएंगे।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री द्वारा प्रतीक स्वरूप विकासखंड धनीपुर के ग्राम रोहिना सिंहपुर में पूरे विधि विधान के साथ 0.311 हेक्टेयर में बनाए गए अमृत सरोवर का लोकार्पण किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अमृत सरोवर पर अब तक 2 लाख 40 हजार का व्यय हो चुका है। अमृत सरोवर के चारों तरफ फेंसिंग आउटलेट इनलेट ग्रामीणों के बैठने के लिए पांच बैंच और पौधारोपण भी कराया गया है। बरसात के समय अमृत सरोवर में अच्छे से पानी भरेगा जिससे भूगर्भ जल के स्तर में वृद्धि होगी।