script

…तो इसलिए देवर-भाभी ने एक ही साड़ी के फंदे से लटककर दी जान

locationलखनऊPublished: Dec 01, 2020 06:19:24 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

– सामने आ रहा प्रेम-प्रसंग का मामला- मामले की जांच कर रही पुलिस

suicide.jpg

Demo Pic

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फतेहपुर. जनपद के गाजीपुर थाना क्षेत्र में देवर-भाभी ने एक ही साड़ी के फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। मंगलवार सुबह देवर-भाभी के शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। देवर की शादी की बात चल रही थी, जिसके लिए दोनों राजी नहीं थे। एसओ कमलेश पाल ने बताया कि देवर-भाभी के बीच प्रेम-प्रसंग की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
मृतका का पति पोकलैंड चलाता है। उसकी पत्नी दो बच्चों के साथ घर पर रहती है। सोमवार शाम को दोनों भाई दावत से लौटे और सो गये थे। सुबह तीन वर्षीय बेटी के रोने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो कोठरी अंदर से बंद थी। खिड़की से अंदर का नजारा देखा तो परिजनों की चीख निकल गई। देवर-भाभी के शव साड़ी के फंदे से लटक रहे थे। आनन-फानन में दरवाजा तोड़ा गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाये। पुलिस दोनों की आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो